शेखपुरा सदर अस्पताल में शिविर लगाकर 27 नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद का मुफ्त आपरेशन किया गया। जिला अंधापन निवारण समिति के सहयोग से सफलतापूर्वक आपरेशन के बाद सभी को मुफ्त चश्मा देकर सम्मानपूर्वक घर भेजा गया। शनिवार को आपरेशन कराने वालो में महिला की संख्या ज्यादा देखी गयी। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि सभी मोतियाबिंद आपरेशन प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डा वरखा सोलंकी ने किया। आपरेशन के पूर्व बड़ी संख्या में लोगो के आँखों का जाँच उनकी टीम द्वारा किया गया। जाँच कार्य राकेश कुमार और राजू कुमार द्वारा किया गया। सदर अस्पताल में इस सर्दी के मौसम में आँखों का आपरेशन करवाने वालो की भीड़ उमड़ रही है। जिला अस्पताल में यहाँ के अलावा आसपास के जिलो के लोग भी इस शिविर का लाभ लेने पहुच रहे हैं।