रविवार को जाप कार्यालय रफीगंज जननायक करपुरी ठाकुर का जयंती मनाई गई। जिसके उपरांत जाप प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए दर्जनों बुजुर्ग, गरीब,असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया और उनकी समस्याओं को सुना। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पुलिस ने सांध्य गस्ती के क्रम में चरकावा उपरिडीह इलाहाबाद बैंक के पास से तीन नशेड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सांध्य गस्ती के दौरान तीन नशेड़ी को गिरफ्तार किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शनिवार को समाहरणालय के मंथन सभागार में डीडीसी सत्येंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी से संबंधित एक आवश्यक बैठक हुई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय झंडा तोलन के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी प्रकार की तैयारी को पूर्ण कर लें । झंडातोलन का समय निर्धारित कर दिया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी शेखरम द्वारा बरबीघा के डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल में बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ डिस्ट्रिक्ट एम्फोर्समेंट इंसपेक्टर संदीप सिंह भी मौजूद रहे। इसके पूर्व जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शेखरम द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा की जरूरत को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि देश में जितने व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से नहीं हुई, उससे ज्यादा लोग प्रति वर्ष सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं। आंकड़ों के अनुसार ज्यादातर सड़क दुर्घटना चालक की गलती से होती है, इसलिए इसके लिए जागरूकता जरूरी है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से बचने की बच्चों को सपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रोहित प्रसाद सिंह, प्राचार्य सुधांशु शेखर सहित कई शिक्षक एवम छात्र उपस्थित रहे।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की शनिवार को 125 वीं जयंती शहर के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान उषा पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल अजय कुमार ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल हैं। जिनसे आज के दौर का युवा वर्ग प्रेरणा लेता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा, बंगाल डिविजन के कटक में हुआ था। अजया कुमार ने बच्चों को बताया कि अंग्रेजों से भारत को आजाद कराने के लिए नेताजी ने 21 अक्टूबर 1943 को 'आजाद हिंद सरकार' की स्थापना करते हुए 'आजाद हिंद फौज' का गठन किया। इसके बाद सुभाष चंद्र बोस अपनी फौज के साथ 4 जुलाई 1944 को बर्मा (अब म्यांमार) पहुंचे। यहां उन्होंने नारा दिया 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।' इस अवसर पर बच्चों और शिक्षकों ने भी नेता जी की तस्वीर पर माल्यर्पण कर श्रद्धा व्यक्त किये।
शनिवार को स्थानीय प्रखंड परिसर में बीडीओ अमरेन्द्र कुमार अमर, प्लान इंडिया के सीएम संतोष कुमार अंजना, युवा मित्र ममता कुमारी ने शेखोपुरसराय के सभी विकास मित्र के साथ मिलकर परिवार नियोजन कार्यक्रम पर विशेष चर्चा की । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज़ाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती को बड़े ही धूम - धाम के साथ साई कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग ओनामा के प्रांगण में मनाया गया । नेता जी की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष बालदेव प्रसाद के द्वारा महान विभूति को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शनिवार को सुभाष चन्द्र बोस जयंती के 125 वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्तदान किया । इस अवसर पर जिला कार्यवाह अनिल कुमार ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सुभाष चन्द्र बोस ने आजादी के समय में युवाओं से आह्वान किया था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के प्रदेश महामंत्री रणविजय सिंह ने शेखपुरा विघिक संध में चंद्रमौलेश्वर प्रसाद को जिला संयोजक मनोनीत किया है। साथ ही उन्हे एक माह के अन्दर समिति का विस्तार कर अध्यक्ष व सचिव के चुनाव कराने दी जिम्मेवारी दी। मौके पर विघिक जागरूकता अभियान के तहत प्रकाशित पत्रिका विधि विमर्श का वितरण भी किया गया।
जिले के ख्याति प्राप्त शिक्षण संस्थान संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुराके सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Comments
रफीगंज प्रखंड के गोठानी गांव में एक पोल्ट्री फार्म में आग लग गई।पोल्ट्री फार्म गोठानी गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह बताया जा रहा है। पोल्ट्री फार्म मालिक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अचानक आग लग जाने के कारण लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगी में एक हज़ार चुजा मुर्गी का बच्चा, बीस बैग दाना, चुजा को दी जाने वाली पिने की पानी और खाने की बर्तन जलकर भी खाक हो गया। आग लगी का अभी तक कारण पता नहीं चल पाया है।
Jan. 24, 2021, 9:53 p.m. | Tags: autopub