नेताजी सुभाष चंद्र बोस की शनिवार को 125 वीं जयंती शहर के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान उषा पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल अजय कुमार ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल हैं। जिनसे आज के दौर का युवा वर्ग प्रेरणा लेता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा, बंगाल डिविजन के कटक में हुआ था। अजया कुमार ने बच्चों को बताया कि अंग्रेजों से भारत को आजाद कराने के लिए नेताजी ने 21 अक्टूबर 1943 को 'आजाद हिंद सरकार' की स्थापना करते हुए 'आजाद हिंद फौज' का गठन किया। इसके बाद सुभाष चंद्र बोस अपनी फौज के साथ 4 जुलाई 1944 को बर्मा (अब म्यांमार) पहुंचे। यहां उन्होंने नारा दिया 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।' इस अवसर पर बच्चों और शिक्षकों ने भी नेता जी की तस्वीर पर माल्यर्पण कर श्रद्धा व्यक्त किये।