गाँव+पंचायत-विरनामा,प्रखंड-वारिसलीगंज, जिला नवादा निवासी महेंद्र पंडित जी ने अपनी जीवन यापन को मीडिया चैनल पर सुनाई ।

एसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी कुर्की जप्ती अभियान जारी रहा। दूसरे दिन यह अभियान जिले के अरियरी थाना क्षेत्र और नगर थाना क्षेत्र के सिरारी ओपी क्षेत्र अंतर्गत किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई की सूचना पर अरियरी थाना क्षेत्र के केमरा गाव निवासी अभियुक्त उदय सिंह ने नगर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस उसे 1992 के एक मामले में जेल भेज दी है। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि सदर पुलिस अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में शुक्रवार को पांच कुर्की के मामले निपटाए गए। जिसमे एक अरियरी और चार सिरारी ओपी क्षेत्र अन्तर्गत मानपुर गांव का है। जब चार थाना पुलिस मानपुर गांव कुर्की जब्ती करने पहुंची। तभी फरार चारो अभियुक्त कोर्ट में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। अरियरी थाना में अब कुर्की के एक भी मामले लम्बित नहीं है। एसपी के निर्देशों के अलोक में दूसरे थाना क्षेत्र में भी यह अभियान चलाया जायेगा। उधर बताया गया है कि एसपी के इस अभिनव अभियान के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालो की संख्या बढ़ गयी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सदर प्रखंड के हथियावां गाव में भव्य कलश शोभा यात्रा के आयोजन के साथ एक माह का अखंड रामधुन शुरू हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कुमारी कन्याओ ने कलश में पवित्र जल लेकर गाव का भ्रमण किया। शोभा यात्रा को लेकर हाथी, घोडा और ठोल नगाडो की व्यवस्था की गयी थी। शुक्रवार को गाव का पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। टाटी नदी से माथे पर जल भरा कलश लेकर सैकड़ो की संख्या में लोग उत्साह के साथ लोगो को इस धर्मिक अनुष्ठान में शामिल होने को लेकर प्रेरित कर रहे थे। शोभा यात्रा में शामिल सभी लोगो के चेहरे सुशी से चमक रहे थे। सभी में उत्साह और उमंग अपने चरम पर था। इस सम्बन्ध में आयोजन समिति क सदस्य मंटू सिंह ने बताया कि विश्व बंधुत्व और सुख शांति को लेकर अखंड रामधुनी का आयोजन शुरू किया गया है। यह लगातार एक माह तक चलेगा। इस आयोजन में दिन भर रामधुन करने की जिम्मेवारी गाव की महिलाओ ने उठाया है। रात्रि में गाव के पुरुष और युवक रामधुन में शामिल रहेंगे। पूरे आयोजन के दौरान बाहर से आने वाले लोगो के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गयी है। इस आयोजन को लेकर पूरे गाव में भक्ति का माहौल कायम हो गया है। इस वृहद आयोजन में आसपास के गाव के लोग भी भागीदारी निभा रहे हैं. इस आयोजन में गाव के बच्चे से लेकर वृद्ध सभी की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है.। कोई भी इस आयोजन में पीछे नहीं रहना चाहता है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

पटना (महताब आलम) एड्स जैसे यौन संचारित रोगों की रोकथाम और इसके बचाव के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजन किया जाता है जो स्वतंत्र दिवस के मौके पर पटना कॉलेज परिसर के खेल मैदान में राज स्वास्थ्य समिति बनाम बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया इस आयोजन में केंद्र एवं एड्स से जुड़ी जानकारी और इसके बचाव व इलाज के लिए हेल्पलाइन नंबर 1097 का प्रचार प्रसार करना अतिआवश्यक था बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया खिलाड़ियों ने 15 ओवर में 43 रन बनाए पहली पारी में राज स्वास्थ समिति बिहार के गेंदबाजों ने 9 जवाबी 9 विकेट लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया साथ ही मजबूत फील्डिंग कर रन बचाते हुए लोगों की प्रशंसा बटोरी जवाब में राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से सलामी बल्लेबाजी ने पहले बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 44 रन बनाकर 9 विकेट से जीत हासिल कर ली। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी औरंगाबाद के द्वारा कराए गए करोना वारियर्स सम्मान समारोह में DM सौरव जोरवाल ने विहंगम योग के जिला समाज कल्याण प्रभारी सह जिला पार्षद रफीगंज दीनानाथ विश्वकर्मा को प्रशस्ति पत्र व वस्त्र देकर सम्मानित किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को दी शुभकामनाएं

कृषि कानूनों के खिलाफ भाकपा माले, अखिल भारतीय किसान महासभा एवं खेग्रामस के संयुक्त तत्वावधान में दाउदनगर शहर में सोमवार की रात मशाल जुलूस निकाला गया।मशाल जुलूस में शामिल नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग कर रहे थे।पर प्रो.सुदामा सिंह,महेंद्र राम,रामचंद्र चौहान, कयुम अंसारी, मनोज प्रजापत,चनार्दन चौधरी,गिरजा राम,संजय राम,नरसिंह चौधरी,नूरी राम प्रमुख रुप से मौजूद रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रफीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह को औरंगाबाद जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने शांति पूर्ण रुप से विधानसभा चुनाव कराने को लेकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

रफीगंज संजय सिंह यादव कॉलेज में जन नायक करपुरी ठाकुर का जयंती मनाया गया।कार्यक्रम में राजद प्रदेश महासचिव प्रो० संजय सिंह यादव ने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान, मजदूर ,समाज के दबे कुचले की आवाज एवं पिछड़े दलित शोषित वंचित समाज के पुरोधा के रूप में हमेशा युग-युग तक जाने जाएंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।