अरियरी प्रखंड अंतर्गत कसार थाना पुलिस ने खोजी कुत्ते की सहायता से शराब निर्माण के खिलाफ कई गांव में सघन अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक दिनेश प्रसाद ने किया। पुलिस ने जंगली बीघा , मसौढा , धन्नू टोला और वरूनी गांव स्थित सुनसान जगहों , खेतों व झाड़ियों में छुपा कर सडाये जा रहे जावा महुआ को टीना और प्लास्टिक के गैलनों में बरामद किया। बरामद जावा महुआ को पुलिस टीम ने घटना स्थल पर ही बहा कर नष्ट कर दिया। छापामारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। जबकि कहीं से निर्मित शराब भी नहीं बरामद हो पाया। पुलिस ने बताया कि शराब कारोबार में जुटे लोगों को चिन्हित कर उनके उपर पैनी नजर रखी जा रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोमवार को डीएम इनायत खान एनएच 82 जो बिहारशरीफ- बरबीघा- सरमेरा तक जाती है, जिसका निरीक्षण किया। जिसकी कुल लंबाई 6.63 किलोमीटर है। ,उन्होंने हटिया मोड़ से लेकर केवटी तक रोड का औचक निरीक्षण की। जी आर इंफ्रा टेक कंपनी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभाग के द्वारा निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार निर्धारित समय सीमा के अंदर 82 एनएच का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जी आर इन्फोटेक के प्रतिनिधि ने बताया कि मार्च 21 तक कार्य को पूर्ण किया जाना है। डीह निजामत निजाम के पास कंपनी के द्वारा एक नवनिर्मित मंदिर का निर्माण किया गया है। स्थानीय किसानों की बकाया राशि को एक सप्ताह के अंदर भुगतान करने का निर्देश डीसीएलआर को दिया गया। हटिया मोड़ के पास रोड पर स्थित मकानों को डीसीएलआर संजय कुमार के नेतृत्व में हटाया जा रहा है। इस रोड के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर बरबीघा को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।एक नया बाईपास जो बरबीघा - शेखपुरा- चेवाड़ा- से होते हुए जमुई तक जाएगी, जिसकी कुल लंबाई 45 किलोमीटर है। इसके निर्माण के संबंध में भी डी एम ने उपस्थित अधिकारियों को कई निर्देश दिया।निरीक्षण के समय संजय कुमार डीसीएलआर, सत्येंद्र कुमार डीपीआरओ अशोक कुमार अंचलाधिकारी एवं कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शेखपुरा प्रखंड-अरियरी,पंचायत-सनैया अंतर्गत सनैया निवासी अमित कुमार विश्वास उर्फ नंदू कुशवाहा की मौत की प्रथम पुण्यतिथि पर सनैया के किसान भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया, शोक सभा की अध्यक्षता निवेदक-मीना विश्वास ने की । शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दिवगंत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन रखकर उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया । उपस्थित वक्ताओं ने अमित कुमार विश्वास उर्फ नंदकिशोर कुशवाहा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । शोक सभा में शेखपुरा विधानसभा से जदयू के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी,प्रखंड प्रमुख संजय कुमार चौधरी, प्रभात पांडेय,पंचायत मुखिया पति पप्पू चौहान, युवा प्रखंड अध्यक्ष अनिरुद्ध उर्फ लालू प्रसाद महतो,कसार पंचायत मुखिया पति नवल महतो सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति शामिल थे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रफीगंज पुलिस ने अपहरण हुई एक युवती एवं एक महिला को बरामद किया है। प्रशिक्षु डीएसपी सह रफीगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दो अलग-अलग अपहरण का मामला सामने आया था। जिसमें युवती को फरीदाबाद हरियाणा से बरामद किया गया और महिला को दिल्ली से बरामद किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड के निवासी रामानंद पासवान जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारा मुखिया शिक्षित होना चाहिए, समाज के साथ मिल जुल कर रहने वाला होना चाहिए। मुखिया का जो कर्तव्य है उसे नि:सभाव के साथ पूरा करने वाला होना चाहिए। ताकि पंचायत का चहुमुँखीं विकास हो सके।
बिहार राज्य के शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड के निवासी कपिलदेव यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं की मुखिया के चयन में वो ऐसे प्रत्याशी को मत देंगे जो हमेशा सुख दुःख में सहयोग करें।मुखिया शिक्षित व आम जनता के प्रति वफादार होना चाहिए | वर्तमान मुखिया ने अपने कार्यकाल में अच्छा कार्य किया है,लेकिन अब भी विकास की जरूरत है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रफीगंज पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान शहर के कलाली मोड़ के पास से आठ नशे में धुत व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । प्रशिक्षु डीएसपी सह रफीगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि रात्रि गश्ती दौरान पुलिस ने देखा कि कलाली मोड़ के पास जमात लगाकर कुछ लोग हल्ला हंगामा कर रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नालंदा में थाना बना मयखाना,चार पुलिसकर्मि निलंबित बिहारशरीफ हि सं: नालंदा में एकबार फिर शराबबंदी कानून माखौल बन गया जिससे आक्रौशित एसपी ने 4 एएसआई को सस्पेंड कर दिया है. यह कार्रवाई थाने की छत पर शराब की बोतलें मिलने के बाद हुई है. बताया जा रहा है कि तीन पुलिसकर्मी को शराब की बो तल बरामदगी मामले में कर्तव्य लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है.जबकि एक एएसआई को बालू माफियाओं से बातचीत का ऑडियो वायरल के मामले में निलंबित किया गया है.दरअसल पूरे बिहार में शराबबंदी लागू है और इसके बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के दीपनगर थाना के छत पर शराब की कई खाली बोतलें बरामद हुई थी. जिसके बाद जांच का आदेश दिया गया था. उसके बाद तीन एएसआई पर आज गाज गिर गई. सवाल यही उठ रहा था कि आखिर थाने की छत पर शराब की बोतलें कैसे पहुंची. यहां पर कोई आम आदमी तो जाता नहीं है. जिसके बाद पुलिसकर्मियों पर ही सवाल उठ रहा था कि आखिर जिस पुलिसकर्मी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट शराबबंदी को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाई जाती है और शपथ में उनसे वादा कराया जाता है हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
बरबीघा प्रखंड के सर्वा पंचायत के किसान भवन में पंचायत से सम्बंधित वार्ड सदस्यों के साथ स्वास्थ्य पोषण और स्वच्छता से सम्बंधित मुद्दे पर सर्वा पंचायत के मुखिया शम्भु सिंह के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें स्वास्थ्य ,स्वच्छता एवं पोषण सुविधा को बेहतर करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के उत्तरदायित्व पर चर्चा किया गया ।
शनिवार को समाहरणालय के मंथन सभा कक्ष में कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण इंटर परीक्षा 21 को संचालन के लिए उप विकास आयुक्त सत्येंद्र कुमार सिंह ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारियों एवं शिक्षकों को संयुक्त रूप से संबोधित किया।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा संचालित परीक्षा 01 फरवरी यानि सोमवार से से 13 फरवरी तक दोनों में संचालित होगी, पहली पाली 9:30 बजे से 12:45 बजे अपराहन तक एवं द्वितीय पाली1:45 बजे अपराहन से से 5:00 बजे अपराहन तक चलेगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
