शेखपुरा प्रखंड-अरियरी,पंचायत-सनैया अंतर्गत सनैया निवासी अमित कुमार विश्वास उर्फ नंदू कुशवाहा की मौत की प्रथम पुण्यतिथि पर सनैया के किसान भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया, शोक सभा की अध्यक्षता निवेदक-मीना विश्वास ने की । शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दिवगंत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन रखकर उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया । उपस्थित वक्ताओं ने अमित कुमार विश्वास उर्फ नंदकिशोर कुशवाहा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । शोक सभा में शेखपुरा विधानसभा से जदयू के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी,प्रखंड प्रमुख संजय कुमार चौधरी, प्रभात पांडेय,पंचायत मुखिया पति पप्पू चौहान, युवा प्रखंड अध्यक्ष अनिरुद्ध उर्फ लालू प्रसाद महतो,कसार पंचायत मुखिया पति नवल महतो सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति शामिल थे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
