पुलिस ने छापेमारी कर डाकबंगला के समीप से सात लीटर महुआ शराब बरामत किया गया। साथ ही एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली की डाकबंगला के समीप रूधिर कुमार नामक ब्यक्ति शराब का बिक्री कर रहा था। सूचना के सत्यापन करते हुए पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति देसी का बिक्री कर रहा है। अचानक पुलिस बल को देख भागने लगा दल बल के सहयोग से दौड़कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम रुधिर कुमार गांव चित्रसारी बताया। वही निगरानी में रखते हुए स्थानी जगह पर विधिवत तलाशी दिया गया तो सात लीटर देशी शराब बरामत किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम एवं विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर रुधिर कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।