श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु धन-संग्रह का कार्यक्रम नगर परिषद शेखपुरा में किया गया। इस बाबत बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम 27 फरवरी तक हर गांव,कस्बा टोला, घर का पहुचना का लक्ष्य रखा गया। हिन्दू वर्ग के लोगों में काफी उत्साह से लोग सहयोग कर रहे है। साथ ही राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ और केंद्र की मोदी सरकार के प्रति भी आभार जता रहे है ।बहुप्रतीक्षित 5 सौ साल का सपना जो पूरा हो रहा है इसमे राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सभी विंग के कार्यकर्ता टोली बनाकर श्रीराम मंदिर भव्य निर्माण में सहयोग कर दान ले रहे है।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो0 सुधीर कुमार ,जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह,अरविन्द कुमार,जिला उपाध्यक्ष बिपिन मंडल,जिला प्रवक्ता विभूति कुमार , नगर अध्यक्ष पवन मंडल जीअमित कुमार,गौरव कुमार और अन्य मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।