रफीगंज ओबरा पथ में कोटवारा मोड़ के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर 70 वर्षीय वृद्ध महिला सरोजनी देवी घायल हो गई। घायल की पहचान गुरुआ थाना के करताई गांव निवासी के रूप में की गई। घायल ने बताया कि अपने पुत्र प्रशांत कुमार सिहं के साथ अपने मैके इंदरार जा रही थी । इसी दरमियान कोटवारा मोड़ के समीप मोटरसाइकिल से रोड पर गिरने से घायल हो गई। जिसे सर में चोट लगने से बुरी तरह घायल हो गई। तत्पश्चात लोगों ने उठाकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज लाया। जहां डॉक्टर चिकित्सा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के द्वारा इलाज की गई। डॉ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि वृद्ध महिला की सर में चोट है। लेकिन घबराने कि कोई बात नहीं है धीरे धीरे स्थिति में सुधार आ जाएगी।