शहर के केशर पैलेश में बृहसपतिवार को आईसीडीएस के द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान पिरामल स्वास्थ्य के विशाल कुमार द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि पोषण अभियान के अंतर्गत मॉड्यूल संख्या 16, 17, 18 पर प्रशिक्षण दिया गया ।जिसमें विशेष तौर पर कमजोर नवजात शिशुओं के लिए कंगारू मदर केयर की प्राथमिकता पर जानकारी दिया गया एवं नवजात शिशुओं में होने वाली बीमारियां कुपोषण से बचाव हेतु साफ सफाई के महत्व पर प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से जानकारी दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सदर प्रखंड अंतर्गत हाल्ट कुसुंभा गांव में जाने - माने समाजसेवी स्व मौलवी महतो की 22 वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नवादा से सेवानिवृत्त वरीय प्रबन्धक दयानन्द प्रसाद एवम श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शेखपुरा के महासचिव नवीन कुमार ने फीता काट कर की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सदर प्रखंड अंतर्गत हाल्ट कुसुंभा गांव में जाने - माने समाजसेवी स्व मौलवी महतो की 22 वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नवादा से सेवानिवृत्त वरीय प्रबन्धक दयानन्द प्रसाद एवम श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शेखपुरा के महासचिव नवीन कुमार ने फीता काट कर की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखपुरा एसपी कार्तिकेय शर्मा ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहर में लगातार जाम की स्थित पर एसपी ने खुद ही मोर्चा सम्हाला। बृहस्पतिवार को सवेरे ही एसपी शहर के मुख्य सडक पर निर्णय के बाद भी एक यात्री बस खड़ा पाया। एसपी ने बस को जप्त करने का आदेश दिया। एसपी को देखकर बस के चालक और सह चालक फरार हो गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बृहस्पतिवार की सुबह शहर के मिशन ओपी अन्तर्गत विश्वकर्मा नगर मुहल्ले में तैलिक बालिका विद्यालय के समीप सड़क किनारे एक चूल्हे में पड़ी एक युवक की लाश को लावारिस अवस्था में पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

बरबीघा नगर के नारायणपुर मुहल्ले में चल रहे देशी शराब निर्माण के अड्डों पर बरबीघा थाना पुलिस ने छापामारी कर एक कारोबारी को पांच लीटर चुलाई शराब और शराब बनाने व रखने के कई उपकरणों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

अरियरी थाना पुलिस ने मछली से लदे वाहन चोरी के मामले में नवादा जिले के वारसलीगंज थाना अंतर्गत चांदपुर गांव के बदमाश ऋषभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में पुलिस थाना अध्यक्ष सोएब आलम ने बताया कि पिछले साल 2 सितंबर को बदमाशों द्वारा मछली लदा एक वाहन अरियरी क्षेत्र से अगवा कर लिया गया था। बाद में उस मछली को निकटवर्ती पकरीबरामा बाजार में बेचा गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सरकार द्वारा बरबीघा नगर परिषद के दायरा बढ़ाने को लेकर जो 4 पंचायत को नगर परिषद में जोड़ा गया है उसी में सामस खुर्द पंचायत के मुखिया कमलेश रविदास, पंचायत समाजसेवी गुड्डू सिंह, रमेश ठाकुर एवं अन्य सामस खुर्द पंचायत के लगभग नौ सौ मतदाताओं का हस्ताक्षर युक्त आवेदन जिलाधिकारी को सौंप कर विरोध दर्ज कराया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समाहरणालय के मंथन सभागार में अभिजीत कुमार बंदोबस्त अधिकारी के अध्यक्षता में बुधवार को एक समीक्षात्मक बैठक हुई ।उन्होंने बताया कि नया भू सर्वेक्षण का कार्य जिले में चल रहा है, इसके लिए 224 अमीन की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले के सभी राजस्व ग्रामों में भू सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सीधे किसानों से इस संबंध में बात करें, समस्या का समाधान कराएं ।अपर समाहर्ता सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि जिले में 2 लाख 46 हजार जमाबंदी है, जिसमें से मात्र अभी तक 36 हजार जमाबंदी को ऑनलाइन किया गया है। इसको अपर समाहर्ता ने गंभीरता से लिया और कहा कि अब तक आप लोगों के द्वारा मात्र 18% जमाबंदी का कार्य पूर्ण किया गया है, जो काफी कम है जिनके द्वारा अपेक्षित कार्य नहीं किए गए हैं। अपेक्षित सुधार नहीं होता है तो विभाग को सूचित की जाएगी । अभी जिले में बंदोबस्त के कार्य को संपन्न कराने के लिए 27 शिविर लगाया जा रहा है, सारी प्रक्रिया को एमआईएस पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। सर्वे के कार्य पूर्ण होने पर सभी को ऑनलाइन किया जाएगा । इससे जमीन का दोबारा निबंधन नहीं कराया जा सकेगा। भूमि विवाद की समस्या का समाधान हो जाएगा उन्होंने जिले के किसानों से अपील किया कि 1 और 2 में पूरा विवरण किसी से भूमि को ऑनलाइन कराया जा सके प्रपत्र 1 में जमीन संबंधी प्रमाण पत्र है और दूसरे में परिवारिक सूची को अंकित करना है।प्रपत्र पांच में पूरे जमीन को ऑनलाइन कर देना है। इससे कोई नागरिक अपने जमीन के बारे में कहीं से भी अपेक्षित जानकारी प्राप्त कर सकता है। बैठक में सहायक बंदोबस्त अधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता,अपर अनुमंडल पदाधिकारी के साथ साथ सभी सहायक बंदोबस्त अधिकारी आदि उपस्थित थे।

तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से जारी राष्ट्रव्यापी संघर्ष के साथ देने के लिए शेखपुरा जिला मुख्यालय के सामने अखिल भारतीय किसान महासभा की तरफ से जारी अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को दूसरा दिन भी जारी रहा। धरना की अध्यक्षता किसान महासभा के नेता रामकृपाल सिंह कर रहे थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  धरना स्थल पर किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर धरनार्थियों ने तीनों काले कानूनों की प्रतियां भी जलाई। धरनार्थियों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता रामकृपाल सिंह ने कहा कि किसानों का राष्ट्रव्यापी ऐतिहासिक संघर्ष आज जीवन मरण का सवाल बनाते हुए एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। दिल्ली को चारों तरफ से घेरे लाखों किसान आज किसी भी किस्म के कमेटियों के मकड़जाल में फंसने वाले नहीं हैं ।कारपोरेट गुलामी के दस्तावेज रूपी इन कानूनों को रद्द करवाएं बिना मिलेंगे नहीं खेती को नीलामी किसानों को गुलामी नहीं चलेगा ।नेताओं ने जिले के तमाम किसानों से अपील किया कि दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में जारी शेखपुरा जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना में अधिक से अधिक किसान भाग लेकर धरना को सफल बनावे ।धरना को माले जिला सचिव विजय कुमार विजय इंकलाबी नौजवान सभा के नेता कमलेश प्रसाद, राजेश कुमार राय रामकिशुन सिंह कृष नंदन चौहान गौरी देवी आदि ने संबोधित किया।