अरियरी थाना पुलिस ने मछली से लदे वाहन चोरी के मामले में नवादा जिले के वारसलीगंज थाना अंतर्गत चांदपुर गांव के बदमाश ऋषभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में पुलिस थाना अध्यक्ष सोएब आलम ने बताया कि पिछले साल 2 सितंबर को बदमाशों द्वारा मछली लदा एक वाहन अरियरी क्षेत्र से अगवा कर लिया गया था। बाद में उस मछली को निकटवर्ती पकरीबरामा बाजार में बेचा गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
