बुधवार को डीएम इनायत खान अपने कार्यालय कक्ष में राजस्व से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षात्मक बैठक की ।उन्होंने सभी सीओ को निर्देश दिया कि दाखिल खारिज, मूटेशन पेपर आरटीपीएस काउंटर से समय देना सुनिश्चित करें ।सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि इसमें पारदर्शिता के साथ कार्य करना है ,किसी भी स्तर पर लापरवाही होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।विभिन्न अंचलों में दाखिल खारिज के कई मामले लंबित हैं यथा,शेखपुरा अंचल 360 ,बरबीघा 249 ,अरियरी 212, चेवाड़ा 149 मुटेशन काफी समय से लंबित है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपने कार्य को सुधार लाएं अन्यथा कार्य नहीं करने का आरोप में प्रपत्र क गठित कर विभाग को भेज दी जाएगी। एक सप्ताह के बाद पुनः समीक्षा की जाएगी। अपेक्षित कार्य नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सी ओ के द्वारा राजस्व वसूली में भी सक्रिय भूमिका नहीं निभाई जा रही है ,जिससे लगान वसूली जिले में बहुत कम हुआ है ।उन्होंने अधिकारी को निर्देश दिया कि राजस्व कर्मचारियों के साथ प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करें एवं उसकी पूरा मोबाइल नंबर नाम पता ,बैठने का स्थान को सार्वजनिक करें ।किसी भी स्तर पर पेंडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एलपीसी में जिले में 90% लंबित है ,जिसको भी गंभीरता से लिया है ।उन्होंने कहा कि दो सप्ताह के अंदर सारे लंबित को निष्पादन करना सुनिश्चित करें।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
संदिग्ध कालाजार रोगियों की खोज को लेकर सदर पीएचसी परिसर ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित आशा दीदियों और आशा फैसिलेटरों को कालाजार के लक्षण वाले रोगियों की पहचान करने के तौर तरीको की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह , मलेरिया पदाधिकारी श्याम सुंदर कुमार , प्रखंड समन्वयक अभिषेक कुमार और बीसीएम प्रभाष पांडेय उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी नंदकिशोर राम ने प्रखंड के अंबारी गांव स्थित प्लस टू हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के एचएम अजय शंकर बिना सूचना के तीन दिनों से ड्यूटी से गायब मिले। जबकि एक अन्य शिक्षक प्रमोद कुमार भी ड्यूटी से गायब मिले।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सरकार के निर्देशों के आलोक में सोमवार को जिला में सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन और पुलिस के साथ साथ नगर प्रशासन और परिवहन विभाग ने इस अभियान में पूरी ताकत झोक दी है। मास्क चेकिंग और दूरी बनाये रखने के अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगो से जुर्माना वसूल किये जाने के साथ साथ एक यात्री बस, सात ई- रिक्शा और एक ट्रैक्टर जब्त किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राजद के नवनिर्वाचित विधायक विजय सम्राट द्वारा शहर के इंदाय मुहल्ला स्थित उनके आवास परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित दही - चूड़ा के भोज में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस भोज में शामिल होने के लिए सुबह से भीड़ उनके आवासीय परिसर में उमड़ने लगी और दिन भर लोगों का आना जाना लगा रहा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला मुख्यालय में अब स्टैंड से ही बस खुलेगा | नगर क्षेत्र में सडको पर बस खड़ा करने से जाम की स्थित देखी जा रही थी। सोमवार को सभी बस मालिक ने एसपी कार्तिकेय शर्मा के साथ बैठक कर इस पर सहमती जताई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जमुई जिला से कुंदन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना छह रहे है की सातो शौचालय कैसे बनता है
शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाटकुसुम्भा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में 56 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।प्रत्येक गर्भवती महिला को प्रसव पूर्व जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसका आयोजन हुआ।इस बाबत डाॅ आशा ने बताया कि प्रत्येक गर्भवती महिला महत्वपूर्ण है, हर गर्भवती महिला को विशेष देखभाल आवश्यक रुप से मिलनी चाहिए तथा सभी गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच होना आवश्यक है।
शेखपुरा इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक, शेखपुरा द्वारा डाककर्मी जिन्होंने कोरोना काल में डाक घर के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के कार्यों में अत्यधिक रूचि लेकर निष्ठा के साथ निष्पादित किया, उन्हें मोमेन्टो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
स्थानीय थाना पुलिस ने चकंद्रा गांव में संचालित एक शराब भट्ठी को ध्वस्त करने में सफलता पाई। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने किया। छापामारी के दौरान उमेश चौधरी के घर से 62 लीटर की मात्रा में देशी शराब , शराब बनाने और रखने के कई यंत्र , रसोई गैस चूल्हा , गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान बरामद किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
