प्रखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखोपुरसराय में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिला का प्रसव पूर्व जाँच की गई.इस बाबत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ विपीन कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह के 9 तारीख को पीएमएसएमए शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें गर्भवती को एएनसी जाँच जरूर कराना चाहिए साथ ही आयरन एवं कैल्शियम की गोली जरूर लेनी चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शनिवार को स्थानीय पुलिस ने एक शराब कारोबारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चकंद्रा गांव के एक घर को बी डी ओ की मौजूदगी में सील कर दिया। मालूम हो कि गांव के उमेश चौधरी के घर से पुलिस ने छापामारी के दौरान बासठ लीटर देशी निर्मित शराब और शराब बनाने व रखने के कई उपकरण को बरामद की थी।
प्रखंड के बिजुलिया गांव में मारपीट के मामले में पप्पू कुमार घायल हो गया, जिसका इलाज रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शुक्रवार को स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र में चल रहे पांच दिवसीय मशरूम की खेती का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण हासिल कर चुके सभी सभी 25 युवक एवम युवतियों को समारोहपूर्वक मशरूम का एक एक किलो बीज और प्रशस्ति पत्र दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शुक्रवार को जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में नए एसपी कार्तिकेय शर्मा की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पहली क्राइम मीटिंग करते हुए एसपी ने जिला के सभी पुलिस पदाधिकारियों को हड़काते हुए कहा कि कार्य में कोताही बरतने पर दोषी पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शुक्रवार को सदर अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन शुरू हो गया है। ड्राई रन के समय सिविल सर्जन डॉ वीर कुंवर सिंह और डीपीएम श्याम कुमार निर्मल , ए सी एम ओ डॉ के एमपी सिंह , सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ वीरेंद्र प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे। कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राईरन के लिए सेंटर पर 25 स्वास्थ्य कर्मियों को चयनित किया गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पुलिस ने सूचना के अधार पर पटोई बुजुर्ग गांव से चोरी का ट्रैक्टर को किया गया बरामत , साथ ही तीन चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पटोई बुजुर्ग गांव से सूचना मिली की बिना नंबर के चोरी का ट्रैक्टर को तीन व्यक्ति मिलकर बिक्री करने के लिए ग्राहकों का खोज रहे थे। इसी क्रम में पुलिस बल पहुंचकर देखा की एक ट्रैक्टर पर तीन व्यक्ति बैठे हुए हैं पुलिस बल को देखते ही ट्रैक्टर से उतर कर भागने लगे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
संदीप सिंह समदर्शी को जाप के महासचिव बनाये जाने पर संदीप सिंह समदर्शी ने जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव को अभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे जिम्मेदारी दी है मैं उसे हमेशा इमानदारी पूर्वक एवं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करुंगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला के लाल रतन कुमार को सम्मान दिया जाना है, दरअसल शेखपुरा जिले के चकदीवान मोहल्ला निवासी रतन कुमार को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा असाधारण आसूचना कुशलता पदक 2020 से अलंकृत किया जाएगा ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए शुक्रवार को समाहरणालय के मंथन सभा कक्ष में अपर समाहर्ता सत्यप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
