जमुई जिला झाझा प्रखंड से मुकेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि क्या बीड़ी मजदूरों को कोई और रोजगार नहीं दिया जा सकता है? 90-95 रुपया बीड़ी मजदूरी होने के कारण मजदूर अपना गुज़ारा कैसे कर सकता है ?
डी एम इनायत खान के आदेश के आलोक में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के माध्यम से कंबल वितरण करने के लिए मंगाया गया है ।उन्होंने कहा कि जिले के गरीब, बेसहारा और समाज में अंतिम पंक्ति में निवास करने वाले व्यक्ति को ठंड से बचने के लिए कंबल प्रदान किया जा रहा है ।इसके लिए एक हजार से अधिक कंबल मंगाया गया है ।
प्रखंड में प्रत्येक माह की तरह इस माह में भी 7 तारीख को आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा गोदभराई दिवस का आयोजन किया गया ।जिसमें आंगनवाड़ी केंद्र पर पंजीकृत तीसरे एवं चौथे माह की गर्भवती महिलाओं को सेविका द्वारा घर पर जाकर एवं जहाँ जहाँ वी0एच0एस0एन0डी0 का आयोजन आज हुआ ।
घाटकुसुम्भा प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई। गोदभराई में गर्भवती महिला को पोषण की थाली उपहारस्वरूप दी गई। जिसमें गुड़, चना, हरी सब्जियां, आयरन की गोलियां, ताजे फल आदि उपलब्ध थे। सभी गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उपयोग में लेने वाले जरूरी पोषक तत्वों की विशेष रूप से जानकारी दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
डी एम इनायत खान के आदेश के आलोक में बृहस्पतिवार को जिले के सभी प्राइवेट स्कूल और कोचिंग का औचक निरीक्षण किया गया ।सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुपालन मास्क का उपयोग ,सोशल डिस्टेंस का अनुपालन ,सैनिटाइजर आदि कोविड-19 से बचाव के लिए अति आवश्यक है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बृहस्पतिवार को शेखपुरा पहुंचने पर पशु एवं मत्स्य मंत्री बिहार सरकार, मुकेश साहनी का शेखपुरा जिला में पार्टी कार्यकर्ताओं एवम उनके समर्थकों ने पुष्प गुच्छ एवम फूल माला देकर भव्य स्वागत किया। उनका स्वागत करने वालों में परशुराम चौहान , विद्यानंद चौहान, मनोज चौहान सहित अन्य शामिल थे। वे बीती शाम मुंगेर के रास्ते शेखपुरा पहुंचे। जहां रात्रि विश्राम के बाद बरबीघा में आयोजित कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को भाग लिए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सदर अस्पताल शेखपुरा से ड्रेसर पद से सेवानिवृत्त प्रमोद कुमार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में समारोहपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पिरामल स्वास्थ्य के राज्य स्तरीय पोषण पदाधिकारी परिमल झा द्वारा डी एम इनायत खान को मास्क उपलब्ध कराते हुए अवगत कराया कि यह मास्क स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग के फ्रंटलाइन कार्यकर्ता के लिए उपलब्ध कराया गया है। जो प्रखंड स्तर पर आने वाले दिनों में जल्द से जल्द प्रखंड में कार्य करने वाले बीटीओ के द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बृहस्पतिवार को कार्यानंद भवन स्टेशन रोड शेखपुरा में ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन एआईवाईएफ जिला परिषद की बैठक मो. इरफान रिजवी की अध्यक्षता तथा जिला सचिव निधीश कुमार "गोलू "के संचालन में संपन्न हुआ ।बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में राज्य महासचिव रौशन कुमार सिन्हा मौजूद थे।
अरियरी प्रखंड क्षेत्र में उत्पाद विभाग की एक टीम ने शराब कारोबार के खिलाफ चलाए छापामारी के दौरान 17 लीटर देशी शराब सहित तीन कारोबारियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस बाबत उत्पाद निरीक्षक पीयूष कुमार ने बताया कि उत्पाद अवर निरीक्षक अनिल कुमार एवम मीनू कुमारी के नेतृत्व में छापामार दल ने महुली ओपी क्षेत्र के अफ रडी ह गांव में छापामारी कर दो कारोबारी महेंद्र चौधरी और नगीना चौधरी को 11लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
