शनिवार को स्थानीय पुलिस ने एक शराब कारोबारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चकंद्रा गांव के एक घर को बी डी ओ की मौजूदगी में सील कर दिया। मालूम हो कि गांव के उमेश चौधरी के घर से पुलिस ने छापामारी के दौरान बासठ लीटर देशी निर्मित शराब और शराब बनाने व रखने के कई उपकरण को बरामद की थी।