शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाटकुसुम्भा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में 56 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।प्रत्येक गर्भवती महिला को प्रसव पूर्व जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसका आयोजन हुआ।इस बाबत डाॅ आशा ने बताया कि प्रत्येक गर्भवती महिला महत्वपूर्ण है, हर गर्भवती महिला को विशेष देखभाल आवश्यक रुप से मिलनी चाहिए तथा सभी गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच होना आवश्यक है।
