रफीगंज शिवगंज पथ पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में एक भैंस की मौत हो गई तथा 2 भैंस के पैर टूट गया। बताया जाता है कि एक तेज रफ्तार की कार शिवगंज की ओर जा रही थी ज्योंहीं पेट्रोल पंप के पास कार पहुंची तो अचानक सड़क पर भैंस का झुंड आ गया।जिससे कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से एक भैंस की मौत एवं दो भैंस घायल हो गया। भैंस मालिक की पहचान कियाखाप निवासी भुनेश्वर यादव और घायल भैंस के मालिक की पहचान कियाखाप निवासी उमेश यादव के रूप में की गई है। वहीं कार चालक की पहचान राजा बीघा के मास्टर नसीम के रूप में की गई है। मोहम्मद नजीर आलम ने बताया कि हम लोग रफीगंज से औरंगाबाद जा रहे थे तभी कियाखाप पेट्रोल पंप के पास भैंस का झुंड आ गया ।जिससे मास्टर नसीम और मोहम्मद वली को हाल्की भुल्की चोट आया है । जिनका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
