शेखपुरा प्रखंड -अरियरी,पंचायत -वरुणा अंतर्गत वरुणा गांव के वार्ड संख्या 0 9 में सात निश्चय योजना अंतर्गत गली नाली योजना में व्याप्त गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य व सचिव द्वारा निर्माण कार्य में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है ग्रामीण पप्पू यादव, धनपत यादव ,रविंद्र कुमार, विकास पासवान, त्रिपुरारी पासवान सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि वार्ड संख्या में मैनेजर ठाकुर के घर से देवी स्थान होते हुए मोती साव के घर तक घटिया तरीके से नाली का निर्माण करवाया गया वह भी बिना ढक्कन का । ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य का प्राक्कलन बोर्ड अबतक नहीं लगाया है साथ ही यह भी जानकारी में बताया कि आए दिनों बच्चे बने नाली में हमेशा गिरते रहते हैं ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शेखपुरा प्रखंड-अरियरी अंतर्गत पंचायत सनैया में दर्जनों प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के साथ फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है इसको लेकर सनैया पंचायत के समाजसेवी संजय चौहान ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है सनैया पंचायत अंतर्गत 6 लाभुकों के साथ फर्जीवाड़ा का मामला संजय चौहान ने उठाकर विभागीय अधिकारियों को होश उड़ा दिया है जिसमें हेनी चौहान(BH5817733)पिता-कारू चौहान,पृथ्वी चौहान(BH5779981 पिता-रामाधीन चौहान, बजरंगी चौहान(BH5626302)पिता-रामाधीन चौहान,रामचंद्र चौहान(BH5846321)पिता-नारी चौहान,रामआशीष चौहान(BH7205566) पिता-दुखर चौहान चौहान,कैलू चौहान(BH5753630)पिता-साधु चौहान इन संबंधित लाभुकों के साथ विभागीय अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों की मिलीभगत से चयनित लाभुकों के साथ दुर्व्यवहार के साथ फर्ज़ीवाड़े का मामला सामने आया है इसको लेकर समाजसेवी संजय चौहान ने डीएम इनायत खान से जांच की मांग की है तथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शनिवार को डीएवी आंदोलन के सशक्त पुरोधा, आर्य समाज के अनुयायी सह गांधीवादी विचारक महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि डी ए वी स्कूल चकंदरा में मनाई । सर्वप्रथम विद्यालय प्राचार्य अरुण कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक , शिक्षकेतर कर्मचारियों और बच्चों ने महात्मा जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।इसके बाद विद्यालय के सभी सदस्यों ने मिलकर सामूहिक वैदिक हवन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य ने अपने संबोधन भाषण में कहां कि हमें महात्मा एनडी ग्रोवर के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए हुए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।जीवन वही है जो दूसरों के काम आए। जैसा कि महात्मा एन डी ग्रोवर ने अपने पूरे जीवन को लोकहित में लगा दिया।

शनिवार को एसपी कार्तिकेय शर्मा सदर अस्पताल पहुंचकर कोविड -19 निरोधक वैक्सिन लिया और लोगो से वैक्सिन लेने की अपली की। मालूम हो कि शनिवार से वैक्सिनेशन का दूसरा चरण यहां शुरू हो गया है ।इस चरण में सभी सुरक्षाकर्मियों टीका लगाना है। इस मौके पर सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ वीर कुंवर सिंह , डीएस डॉ वीरेन्द्र कुमार, डी पी एम श्याम कुमार निर्मल, अस्पताल प्रबन्धक धीरज कुमार एवं अन्य टीका कर्मी मौजुद थे। अस्पताल पहुंचने के बाद आम मरीजों की तरह एस पी अस्पताल में स्थापित काउंटर पर पहुंचकर टीकाकरण करवाया।

शेखपुरा प्रखंड-अरियरी,पंचायत-वरुणा अंतर्गत वरुणा निवासी सुबोध राउत जो पिछले 2 वर्षों से अपने बिजली बिल को सुधार करवाने हेतु जिला बिजली कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं यह अपनी बातों को मीडिया चैनल पर बताए हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बरबीघा में अज्ञात चोर गिरोह के बदमाशों ने मिशन ओपी अन्तर्गत खरजमा मुहल्ला स्थित घर के मुख्य दरवाजे का कुंडी तोड़कर घर के अंदर रखे लाखों रुपए की कीमती संपति को चुरा लिया। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में चोरों ने गृह स्वामी और सेवानिवृत्त सैनिक अरुण साव को लगभग चार लाख रुपए का चूना लगाया। सूत्रों ने बताया कि गृह स्वामी घर में ताला जड़ कर एक सप्ताह पूर्व अपने बेटे के यहां बाहर चले गए थे। इस बीच बीती रात्रि चोरों ने सुनसान और बन्द घर के दरवाजे का कुंडी तोड़कर घर के अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामानों को चुरा लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद ओपी अध्यक्ष मो फैयाज के नेतृत्व में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से सदर प्रखंड अंतर्गत मेहुस गांव स्थित ईंट - चिमनी भट्ठा पर काम करने वाले मजदूरों के मुफ्त में कंबल वितरण किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष सह डीएम इनायत खान के निर्देशों के आलोक में इस कड़ाके की ठंड में ऐसे चिन्हित गरीबों के बीच कम्बल वितरण करने का फैसला लिया गया। इस अवसर पर शेखपुरा के पूर्व सिविल सर्जन डॉ मृगेंद्र प्रसाद सिंह, संस्था के सचिव डॉ रामाश्रय प्रसाद सिंह , कोषाध्यक्ष शंभू प्रसाद मंडल , वरिष्ठ सदस्य हाजी मुमताज सहित अन्य मौजूद थे। गरीबों के बीच कम्बल वितरण कार्य में रोटेरियन सदस्यों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मालूम हो कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शेखपुरा के द्वारा गत वर्षों भी गरीबों के बीच बड़े पैमाने पर कम्बल का वितरण किया जा चुका है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

जिला के शेखोपुरसराय प्रखंड अंतर्गत राखी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आम सभा का आयोजन पुस्तकालय भवन के सभागार में किया गया।ग्राम संगठन की अध्यक्ष चंद्रकांता देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जीविका दीदियों और प्रबंधकों के द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।मौके पर उपस्थित जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक पंकज कुमार धीर ने बताया कि ग्राम संगठन के सहकारी समिति के अंतर्गत निबंधित होने से सरकार के द्वारा एक मान्यता प्राप्त संस्थान के रूप में काम कर रही है। ग्राम संगठन द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल 9 लाख 98 हजार का लेन देन कर रही है। इस ग्राम संगठन में कुल 15 समूह को वित्तीय समावेशन के अन्तर्गत बैंक से जोड़ कर 25 लाख रु ऋण दिया गया है। जीविका की विभिन्न गतिविधियों के तहत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले विशाखा समूह, शिवगुरु समूह और काली समूह को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा विभा कुमारी (CM) को जीविका की विभिन्न गतिविधियों के तहत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शहर के पटेल चौक स्थित शिक्षण संस्थान उषा पब्लिक स्कूल का आठवां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया.इस दौरान विद्यालय के निदेशक राहुल कुमार, प्राचार्य जी अजया सहित अन्य शिक्षकों एवंं अन्य छात्र छात्राओं ने केक काटकर विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया। मौके पर विद्यालय के निदेशक राहुल कुमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के प्रति विद्यालय प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है तथा इस संस्थान के बच्चे आने वाले दिनों में जल्द ही देश एवं दुनिया को नई दिशा देने में अपनी उत्कृष्ट भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान छात्र छात्राओं को परेशानियों का सामना निश्चित तौर पर करना पड़ा। परंतु ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से विद्यालय प्रशासन द्वारा बेहतर कदम उठाए गए। जिसका बेहतर फायदा बच्चों को मिला। उसके साथ ही अब विद्यालय का नया व सुसज्जित कैंपस में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न कलाओं में प्रशिक्षण को लेकर भी कई कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही किड्स कैंपस की भी शुरुआत की गई है, जिससे नन्हे-मुन्ने बच्चों को खेल के साथ-साथ प्रारंभिक शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय प्रशासन लगातार बेहतर कदम के प्रति अग्रसर है। वही छात्र-छात्राओं को भी उन्होंने अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अनुशासन के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने सभी बच्चों को कड़ी मेहनत की बदौलत अपने लक्ष्य तक पहुंचने को प्रेरित किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।