बरबीघा में अज्ञात चोर गिरोह के बदमाशों ने मिशन ओपी अन्तर्गत खरजमा मुहल्ला स्थित घर के मुख्य दरवाजे का कुंडी तोड़कर घर के अंदर रखे लाखों रुपए की कीमती संपति को चुरा लिया। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में चोरों ने गृह स्वामी और सेवानिवृत्त सैनिक अरुण साव को लगभग चार लाख रुपए का चूना लगाया। सूत्रों ने बताया कि गृह स्वामी घर में ताला जड़ कर एक सप्ताह पूर्व अपने बेटे के यहां बाहर चले गए थे। इस बीच बीती रात्रि चोरों ने सुनसान और बन्द घर के दरवाजे का कुंडी तोड़कर घर के अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामानों को चुरा लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद ओपी अध्यक्ष मो फैयाज के नेतृत्व में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।