जिला के शेखोपुरसराय प्रखंड अंतर्गत राखी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आम सभा का आयोजन पुस्तकालय भवन के सभागार में किया गया।ग्राम संगठन की अध्यक्ष चंद्रकांता देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जीविका दीदियों और प्रबंधकों के द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।मौके पर उपस्थित जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक पंकज कुमार धीर ने बताया कि ग्राम संगठन के सहकारी समिति के अंतर्गत निबंधित होने से सरकार के द्वारा एक मान्यता प्राप्त संस्थान के रूप में काम कर रही है। ग्राम संगठन द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल 9 लाख 98 हजार का लेन देन कर रही है। इस ग्राम संगठन में कुल 15 समूह को वित्तीय समावेशन के अन्तर्गत बैंक से जोड़ कर 25 लाख रु ऋण दिया गया है। जीविका की विभिन्न गतिविधियों के तहत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले विशाखा समूह, शिवगुरु समूह और काली समूह को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा विभा कुमारी (CM) को जीविका की विभिन्न गतिविधियों के तहत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
