बरबिधा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री एवम पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष धीरज कुमार के नगर स्थित सकलदेव नगर के आवास का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की संपत्ति चुरा ली। घटना के सम्बन्ध में पीड़ित गृहस्वामी ने बरबीघा थाना में एक लिखित शिकायत अज्ञात के खिलाफ की है। इस बाबत पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि इधर कुछ दिन पहले वे अपने मूल गांव सदर प्रखंड के गब्बे सपरिवार चले गए थे। इसी क्रम में बीती रात्रि चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे अन्य पेटी बक्सा को तोड़कर उससे 70 ग्राम सोने का जेवरात , बर्तन , कपड़ा सहित अन्य सामानों को चुरा लिया। घटना में चोरों ने लगभग छह लाख रुपए मूल्य की सम्पत्ति चुरा ली। पीड़ित ने बताया कि उनकी छोटी बहन की शादी अप्रैल माह में होना तय हुआ है। शादी की तैयारियों में सामानों की खरीददारी कर अभी से ही घर में रखा जा रहा था। उधर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर ने घटना की निन्दा की।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोमवार को अरियरी प्रखंड अंतर्गत ससबहना कॉलेज ससबहना में नए प्राचार्य ने पदभार ग्रहण किया।पूर्व प्राचार्य महेंद्र कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद से कॉलेज में प्राचार्य का पद खाली पड़ गया था। निवर्तमान प्राचार्य ने नए प्राचार्य धर्मेंद्र पांडेय को पदभार सौंपा। इस मौके पर कॉलेज के प्रोफेसर प्रमोद कुमार, श्रवण कुमार, धीरज कुमार, अश्विनी रंजन, विक्की कुमार, प्रोफेसर शोभा कुमारी आदि मौजूद थे। सभी कॉलेज कर्मी सेवानिवृत्त प्राचार्य को भाव भीनी विदाई दी। उन्हें फूल मलाओ से लाद दिया। जबकि नए प्राचार्य का भी कालेज कर्मियों ने स्वागत किया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोमवार को जिला के चेवाडा मंडल में आयोजित भाजपा मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसे पार्टी जिला अध्यक्ष प्रो0 सुधीर कुमार,जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, जिला महामंत्री अरविन्द कुमार सहित अन्य ने संबोधित किया। पार्टी जिला अध्यक्ष ने समसामयिक विषयों को जोड़ते हुए राज्य की प्रगति में कार्यकर्ताओं की भूमिका को रेखांकित किया।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष सुजीत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शेखपुरा अरियरी कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक Dr. विनय कुमार मंडल जी ने कृषि कानूनों को किसानों के हित में ही बताया है ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शेखपुरा अरियरी भ्रमणशील पशुपालन पदाधिकारी Dr. प्रियंकर कुमार जी ने पशुपालकों को Ear टैगिंग करवाने की सलाह दी ।
शेखपुरा प्रखंड अरियरी के अंचल अधिकारी प्रभात रंजन जी ने किसानों को भूमि सर्वे को लेकर दिया सुझाव।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रविवार को स्थानीय थाना पुलिस द्वारा शराब को लेकर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर नगर के नर्सरी मोहल्ले के किसान भवन के पास छापेमारी करके तेरह कार्टून विदेशी शराब और दो बाईक सात लीटर देशी शराब , एक मोबाइल , एक खाता वही बरामद किया गया। छापामारी के दौरान शराब तस्कर को स्थानीय लोग पुलिस दल पर हमला बोलकर छुड़ाने में सफल रहे। वहीं दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।जबकि छापामार दल का नेतृत्व कर रहे अवर निरीक्षक विनोद कुमार झा सहित कई पुलिस कर्मी मामूली रूप में घायल हो गए।घटनास्थल से दो बाइक भी बरामद किया। छापामारी के दौरान शराब माफिया तथा अन्य कई संगीन मामलों में वांछित आरोपी चांदी यादव को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया। तस्कर को गिरफ्तार करते ही बड़ी संख्या में स्थानीय महिला और पुरुष जुट गए और पुलिस पुलिस से उलझ पडे।इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर शराब माफिया वहां से भागने में सफल रहा। इस दौरान महिलाओं से हुई झड़प के कारण कुछ पुलिस वालों को कुछ चोट भी आई है। इसके बाद मौके पर चार अन्य थानों की पुलिस को भी बुलाया गया और पूरे मोहल्ले के विभिन्न घरों एवं उक्त बस्ती में घंटों छापेमारी की गई। पुलिस ने बताया कि शराब कि खेप को पौधा संरक्षण विभाग के सरकारी भवन में छुपा कर रखा गया था। बरामद 118 लीटर की मात्रा शराब को जब्त कर लिया गया। जब्त किया गया शराब इंपीरियल ब्लू और इंपीरियल गोल्ड ब्रांड का बताया गया है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सिकंदरा पथ पर लहना के पास विशेष वाहन चेकिंग के दौरान बालू लदा दो ट्रैक्टर को बिना चालान के जब्त कर ली। जबकि शेखोपुर सराय में भी एक ट्रैक्टर पकड़ा गया।चेकिंग का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह अवर निरीक्षक मनोज कुमार झा ने किया। उन्होंने बताया कि बिना चालान के बालू को जमुई की तरफ से लाया जा रहा था। चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल हो गया। जब्त दोनों ट्रैक्टर के मालिक और चालक के विरूद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।उधर शेखोपुरसराय - बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर शेखोपुरसराय थाने के समीप रविवार के दिन खनन विभाग के द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर एक ओवरलोड बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया ।इस की जानकारी शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष ऋषभ यादव ने दी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रविवार को दिवंगत न्यायाधीश एवम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता हरदेव प्रसाद की स्मृति में उनके पैतृक गांव प्रखंड अन्तर्गत चकन्दरा में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शेखपुरा पूर्व क्षेत्रीय जदयू विधायक रंधीर कुमार सोनी सहित जदयू के कई नेताओं ने हिस्सा लिया। उनके श्रद्धांजलि समारोह में उनके साथ साथहुसैनाबाद पंचायत के मुखिया आलोक कुमार. पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शिवली यादव , जदयू नेता राहुल कुमार , अनिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने स्व प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें गरीबों का नेता बताया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के नीमी गांव में शनिवार की रात को शरारती तत्वों के द्वारा खलिहान में लगे पुंज में आग लगा दी ।आग लगने से करीब 15 हजार रुपए की क्षति हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार नीमी ग्राम निवासी मथुरा यादव ने बताया कि शनिवार की रात को शरारती तत्वों के द्वारा खलिहान में लगे पुंज में आग लगा दी। आग लगने की सूचना पीड़ित परिवार को तब लगी जब आग पूरी तरह से खलिहान में लगे पूंजी में पूरी तरह से लपट गई आग लगने के बाद ग्रामीणों के द्वारा हल्ला किया गया ।सैकड़ो ग्रामीण खलिहान पहुंच कर आग पर काबू पानी का प्रयास में जुट गए ।जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक खलिहान में लगे पुंज जलकर बर्बाद हो गया।
