सोमवार को अरियरी प्रखंड अंतर्गत ससबहना कॉलेज ससबहना में नए प्राचार्य ने पदभार ग्रहण किया।पूर्व प्राचार्य महेंद्र कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद से कॉलेज में प्राचार्य का पद खाली पड़ गया था। निवर्तमान प्राचार्य ने नए प्राचार्य धर्मेंद्र पांडेय को पदभार सौंपा। इस मौके पर कॉलेज के प्रोफेसर प्रमोद कुमार, श्रवण कुमार, धीरज कुमार, अश्विनी रंजन, विक्की कुमार, प्रोफेसर शोभा कुमारी आदि मौजूद थे। सभी कॉलेज कर्मी सेवानिवृत्त प्राचार्य को भाव भीनी विदाई दी। उन्हें फूल मलाओ से लाद दिया। जबकि नए प्राचार्य का भी कालेज कर्मियों ने स्वागत किया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
