शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के नीमी गांव में शनिवार की रात को शरारती तत्वों के द्वारा खलिहान में लगे पुंज में आग लगा दी ।आग लगने से करीब 15 हजार रुपए की क्षति हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार नीमी ग्राम निवासी मथुरा यादव ने बताया कि शनिवार की रात को शरारती तत्वों के द्वारा खलिहान में लगे पुंज में आग लगा दी। आग लगने की सूचना पीड़ित परिवार को तब लगी जब आग पूरी तरह से खलिहान में लगे पूंजी में पूरी तरह से लपट गई आग लगने के बाद ग्रामीणों के द्वारा हल्ला किया गया ।सैकड़ो ग्रामीण खलिहान पहुंच कर आग पर काबू पानी का प्रयास में जुट गए ।जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक खलिहान में लगे पुंज जलकर बर्बाद हो गया।