सिकंदरा पथ पर लहना के पास विशेष वाहन चेकिंग के दौरान बालू लदा दो ट्रैक्टर को बिना चालान के जब्त कर ली। जबकि शेखोपुर सराय में भी एक ट्रैक्टर पकड़ा गया।चेकिंग का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह अवर निरीक्षक मनोज कुमार झा ने किया। उन्होंने बताया कि बिना चालान के बालू को जमुई की तरफ से लाया जा रहा था। चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल हो गया। जब्त दोनों ट्रैक्टर के मालिक और चालक के विरूद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।उधर शेखोपुरसराय - बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर शेखोपुरसराय थाने के समीप रविवार के दिन खनन विभाग के द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर एक ओवरलोड बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया ।इस की जानकारी शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष ऋषभ यादव ने दी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
