बरबिधा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री एवम पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष धीरज कुमार के नगर स्थित सकलदेव नगर के आवास का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की संपत्ति चुरा ली। घटना के सम्बन्ध में पीड़ित गृहस्वामी ने बरबीघा थाना में एक लिखित शिकायत अज्ञात के खिलाफ की है। इस बाबत पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि इधर कुछ दिन पहले वे अपने मूल गांव सदर प्रखंड के गब्बे सपरिवार चले गए थे। इसी क्रम में बीती रात्रि चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे अन्य पेटी बक्सा को तोड़कर उससे 70 ग्राम सोने का जेवरात , बर्तन , कपड़ा सहित अन्य सामानों को चुरा लिया। घटना में चोरों ने लगभग छह लाख रुपए मूल्य की सम्पत्ति चुरा ली। पीड़ित ने बताया कि उनकी छोटी बहन की शादी अप्रैल माह में होना तय हुआ है। शादी की तैयारियों में सामानों की खरीददारी कर अभी से ही घर में रखा जा रहा था। उधर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर ने घटना की निन्दा की।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
