सदर अस्पताल का कायाकल्प कार्यक्रम के तहत मूल्यांकन किया गया। राज्य स्वास्थ्य समिति के सदस्य द्वारा चालू सत्र के लिए यह मूल्यांकन किया गया। पिछले साल सदर अस्पताल पूरे राज्य में कायाकल्प के तहत दूसरा स्थान प्राप्त किया था। जिसके तहत इसे 20 लाख रुपया मिला था। इस बार इसे प्रथम स्थान दिलाने की आशा है। प्रथम स्थान को लेकर 50 लाख रूपये की राशि मिलती है। जिसमे से 70 प्रतिशत अस्पताल के आधार भुत संरचना पर और 25 प्रतिशत राशि डाक्टर और कर्मियों के बीच बांटता है। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के टीम का नेतृत्व लखीसराय के सुनील कुमार कर रहे थे। उनके साथ केयर इंडिया के मो जावेद भी थे। यहाँ सदर अस्पताल में डीपीएम श्याम कुमार निर्मल, अस्पताल प्रबन्धक धीरज कुमार, मो शाकिर खान, धनंजय कुमार आदि उपस्थित थे। टीम ने सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष, ओपीडी, आपरेशन कक्ष, इमरजेंसी, नवजात शिशु देखभाल केंद्र आदि का वारिक मूल्यांकन किया। सदर अस्पताल में आने वाले मरीज को गुणवत्तापूर्ण सरकारी स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए कायाकल्प कार्यक्रम में पुरस्कार प्राप्त करने के लिए कमसेकम 70 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है। इस टीम के मूल्यांकन के बाद एक दूसरी टीम भी यहाँ का दौरा कर सदर अस्पताल के स्वास्थ्य सेवा का मूल्यांकन करेगी। तब जाकर इसे प्रतियोगिता की श्रेणी में शामिल किया जायेगा. पिछले साल राज्य में दूसरे स्थान पर रहने के बाद यहाँ डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मी का मनोबल काफी उच्चा है। सभी इसे प्रथम स्थान पर लाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिले के 30 प्रगतिशील कृषकों को 13 फरवरी तक पांच दिवसीय राज्य के अंदर प्रशिक्षण गतिविधि के तहत लतीदार एवं अन्य सब्जियों की खेती विषय पर प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र सोखोदेवड़ा कौवाकोल नवादा सुरक्षित वाहन से रवाना किया गया। इस अवसर पर आत्मा के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार भूमि संरक्षण एवं प्रगतिशील कृषक नीलू यादव के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किसानों के दल को रवाना किया गया। किसानों का चयन जिले के सभी प्रखंडों से किया गया। किसानों को रवाना करने के दौरान आत्मा के सभी प्रखंडों के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक और कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे ।किसानों के दल का नेतृत्व घाट कुसुम्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अरबिद कुमार गोप कर रहे हैं ।इस अवसर पर जानकारी दी गई कि प्रशिक्षण के बाद किसान वापस लौट कर अपने खेतों में सब्जी की खेती कर आय में बढ़ोतरी करेंगे। किसानों के दल का चयन परीक्षण के लिए जिले के सभी प्रखंडों से किया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

स्कूलों की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अब फिल्म का सहारा लिया जा रहा है । यह फिल्म विधालय शिक्षा समिति के सदस्यों को दिखाई जाएगी। तीन वोलुम में बना यह फिल्म उन्हें अपने विधालय के बेहतर प्रबन्धन में मदद करेगा। इसे सभी स्कूलों में सफलतापूर्वक संचालन के पूर्व सभी समन्वयको को प्रशिक्षण दिया गया। जिले के लगभग 30 समन्वयको को मंगलवार को बायपास स्थित समग्र शिक्षा कार्यलय में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर डीपीओ सतीश प्रसाद सिंह, सम्भाग प्रभारी सह मीडिया प्रभारी पंकज कुमार , मनमोहन शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इस सम्बन्ध में जानकारी दी गयी कि सभी समन्वयको को विधालय में शिक्षा समिति के अध्यक्ष और सचिव सहित सभी सदस्यों को इस फिल्म के माध्यम से विधालय की सभी प्रकार की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने को कहा जायगा। विधालय में पठन-पाठन के साथ अन्य गतिविधिया और प्रसासनिक व्यवस्था के बारे में इस फिल्म में पूरी जानकारी रोचक तरीके से संगृहित है। पूरी फिल्म देखकर ही इसमें दिए गए सुधार के बारे में जानकारी प्राप्त हो गया। सरकार द्वारा यह फिल्म यहाँ पहुचते ही इसे सभी को सुलभ कराने का काम शुरू कर दिया गया है। यहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त कर समन्वयक सभी विधालय में यह फिल्म दिखायेंगे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

टीकाकरण और बंध्याकरण में बेहतर कार्य करने वाले एएनएम और आशा को पुरस्कृत किया गया। सदर प्रखंड पीएचसी रूप में सम्मानित करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा वीर कुवर सिंह, पीएचसी प्रभारी डा अशोक कुमार सिंह, डॉ राकेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। इस मौके पर टीकाकरण के लिए पमपम कुमारी को प्रथम, श्वेता कुमारी और विनीता कुमारी को क्रमशः प्रथम, डवीतियऔर तृतीय पुरस्कार दिया गया। उसी प्रकार महिला बंध्याकरण के लिए अनुजा कुमारी को प्रथम, कविता कुमारी को दूसरा, गायत्री कुमारी को तीसरा और बबीता कुमारी को चौथा पुरस्कार दिया गया। पुरुष नसबंदी के लिए गायत्री कुमारी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। कोरोना वारियर्स के रूप में सदर पीएचसी के प्रभाष पाण्डेय, कुमार पुरुषोत्तम, अमित कुमार, राजेश कुमार आदि को भी सम्मानित किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोरोना से बचाव को लेकर चलाये जा रहे दूसरे चरण के टीकाकरण में 60 और लोगो को टीका दिया गया। मंगलवार को टिका लेने वालो में कई पुलिसकर्मी शामिल है। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स को टीका देने का काम शनिवार से यहाँ शुरू किया गया है। टीकाकरण के धीमी गति के कारण अभी तक यह संख्या ढाई सौ के पार भी नहीं कर सकी है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीकाकरण का यह काम यह काम सदर अस्पताल और सदर पीएचसी में चलाया गया। मालूम हो कि जिला में प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों के बाद पुलिस कर्मियों को टीका दिया जा रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोविड से बचाव के टीकाकरण अभियान के तहत जिले में आज दूसरे डोज के लिए दवा पहुंच गई है। पूरे देश की भांति यहां भी 16 जनवरी से कोरोना से बचाव का टीकाकरण अभियान शुरू है। प्रथम चरण में इस अभियान के तहत डॉक्टर और नर्स सहित अन्य कोरोना वारियर्स को टीका लगाया गया था ।अब 4 सप्ताह बाद इन लोगों को दूसरी डोज देनी है । कोरोना रोधी टीका की दूसरी डोज लेने के 14 दिन के बाद शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बनने की बात बताई गई है ।इस संबंध में जानकारी देते हुए कोरोना कोल्ड चेन के प्रबंधक परमानंद कुमार ने बताया कि दूसरे डोज की 350 फाइल में 3500 लोगों को टीका के लिए दवा की खेप मंगलवार को नालंदा के बिहारशरीफ से यहां पहुंचा दवा को सदर अस्पताल के सुरक्षित शीतताप यंत्र में रखा गया है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सोमवार को प्रखंड की त्रैमासिक बैंकर्स कमेटी की बैठक एवं वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजन किया गया| शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी,अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला वित्तीय समावेशन समन्वयक, प्रखंड प्रमुख,आरसीटी डायरेक्टर, कैनरा एवं ग्रामीण बैंक के एफएलसी,प्रखंड के सभी बैंक प्रतिनिधि एवं जनमानस शामिल हुए|जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सुभाष कुमार भगत ने वित्तीय साक्षरता को अपनाते हुए होशियार बनो, समझदार बनो एवं जिम्मेदार बनो का मंत्र देते हुए लोगों को बैंकों की सुविधा का लाभ लेकर एवं ससमय किस्त का भुगतान करते हुए अपने सिबिल अंक को कम से कम 700 से अधिक रखने को कहा |उन्होंने बताया की बैंक आपके तरक्की मे आपका सहभागी है |जिला वित्तीय समावेशन समन्वयक,माइक्रोसेव,नीति आयोग के अमित तिवारी ने बताया की आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा एवं अटल पेंशन का विशेष स्थान है, जिसमे 2-2 लाख का बीमा एवं 1 हज़ार से 5 हज़ार की पेंशन राशि मिलती है|प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने विकास मित्रों को पंचायत वार प्रत्येक परिवार के कम से कम एक सदस्य को पीएमएसबीवाई एवं पीएमजेजेबीवाई में बीमित करने का निर्देश दिया| उन्होंने जनप्रतिनिधियों, जीविका, बीसी को 30% जनसंख्या को पीएमएसबीवाई एवं 10% जनसंख्या को पीएमजेजेबीवाई का फेज 2 लक्ष्य दिया| चेवाड़ा प्रखंड प्रमुख जितेंद्र कुमार ने विकास मित्र एवं बीसी के सहयोग से ग्राम ग्राम में शिविर लगाकर बैंकों की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का प्रण रखा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बरबीघा में सोमवार को नगर के श्रीकृष्ण रामरुचि महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के कोऑर्डिनेटर डॉ उपेंद्र प्रकाश दास के नेतृत्व में महाविद्यालय कर्मियों ने बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाने वालों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट के उपयोग के लिये जागरूक किया। इस अभियान में कॉलेज कर्मियों और शिक्षकों में प्रो बीरेंद्र पांडेय,डॉ उज्ज्वल भगत,डॉ रौशन कुमार, प्रफुल्ल कुमार,सन्तोष कुमार ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस बाबत कोडिनेटर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं और उसके दौरान होने वाली मौत में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा के मानकों का अनुपालन करना नितांत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी वाहन या दोपहिया वाहन सड़क सुरक्षा के मानकों की अवहेलना कर बिल्कुल न चलाएं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

अरियरी प्रखंड अंतर्गत विमान गांव स्थित एक खपरैल गौशाला में बीती मध्य रात्रि अचानक लगी आग से गौशाला के अंदर बंधी दो कीमती मवेशियों की मौत आग में झुलसकर हो गई। जबकि एक मवेशी बुरी तरह झुलसकर घायल हो गया। जिसकी हालत नाजुक है। वहीं गौशाला के दूसरे कमरे में रखे मवेशी के चारा का सैकड़ों मन भूसा और पूरा गौशाला जलकर राख हो गया। इस घटना में मवेशी पालक किसान बमबम सिंह के पुत्र रंजीत कुमार को ढाई लाख रुपए से अधिक का नुक़सान पहुंचा है। सूत्रों ने बताया कि घटना में एक कीमती दुधारू भैंस और एक दो साल की पांडी जलकर मर गई। वहीं एक तीन साल की पाडी के शरीर का नब्बे प्रतिशत झुलस गया है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। सूत्रों ने बताया कि जब आगलगी के बाद आग के लपटें तेज हो गई ।तब बगलगीर की नींद खुली। तब जाकर ग्रामीणों ने अपने प्रयास से आग बुझाने में सफलता पाई।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सोमवार की शाम शेखपुरा - महुली पथ पर हुसैनाबाद और नवीनगर क्करार के बीच अज्ञात वाहन से गिर कर एक पचपन वर्षीय महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला बीच रोड पर छटपटा रही थी। आसपास के नागरिकों की सहायता से घायल महिला को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेजा गया है। घायल महिला के बेहोश रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों ने बताया कि एक ऑटो चालक बेहोशी की हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।