सोमवार को प्रखंड की त्रैमासिक बैंकर्स कमेटी की बैठक एवं वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजन किया गया| शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी,अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला वित्तीय समावेशन समन्वयक, प्रखंड प्रमुख,आरसीटी डायरेक्टर, कैनरा एवं ग्रामीण बैंक के एफएलसी,प्रखंड के सभी बैंक प्रतिनिधि एवं जनमानस शामिल हुए|जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सुभाष कुमार भगत ने वित्तीय साक्षरता को अपनाते हुए होशियार बनो, समझदार बनो एवं जिम्मेदार बनो का मंत्र देते हुए लोगों को बैंकों की सुविधा का लाभ लेकर एवं ससमय किस्त का भुगतान करते हुए अपने सिबिल अंक को कम से कम 700 से अधिक रखने को कहा |उन्होंने बताया की बैंक आपके तरक्की मे आपका सहभागी है |जिला वित्तीय समावेशन समन्वयक,माइक्रोसेव,नीति आयोग के अमित तिवारी ने बताया की आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा एवं अटल पेंशन का विशेष स्थान है, जिसमे 2-2 लाख का बीमा एवं 1 हज़ार से 5 हज़ार की पेंशन राशि मिलती है|प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने विकास मित्रों को पंचायत वार प्रत्येक परिवार के कम से कम एक सदस्य को पीएमएसबीवाई एवं पीएमजेजेबीवाई में बीमित करने का निर्देश दिया| उन्होंने जनप्रतिनिधियों, जीविका, बीसी को 30% जनसंख्या को पीएमएसबीवाई एवं 10% जनसंख्या को पीएमजेजेबीवाई का फेज 2 लक्ष्य दिया| चेवाड़ा प्रखंड प्रमुख जितेंद्र कुमार ने विकास मित्र एवं बीसी के सहयोग से ग्राम ग्राम में शिविर लगाकर बैंकों की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का प्रण रखा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
