बुधवार को नगर के एसकेआर कॉलेज के बैंक खाता से एक साइबर क्राइम गिरोह के बदमाशों द्वारा फर्जी चेक के माध्यम से अपने खाते पर बीस लाख रुपये ट्रांसफर करवाने के बाद उक्त खाता से 17 लाख रुपए की फर्जी निकासी करने पहुंचे गिरोह के एक बदमाश को बैंक कर्मियों की सूझबूझ के कारण धर दबोचा गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।     

बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्य खेल सम्मान समारोह 2021 के लिए राष्ट्रीय पदक विजेता के रूप में शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के 3 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता मनीषा कुमारी एवं महासचिव (अंतर्राष्ट्रीय कोच) विश्वजीत कुमार ने बताया कि 11 फरवरी 2021 को खेल सम्मान समारोह का आयोजन पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स कंकड़बाग पटना बिहार में होनी है । जिसमें शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के तीन खिलाड़ी क्रमशः वैष्णवी कुमारी, खुशबू कुमारी एबं निखिल कुमार राष्ट्रीय ताइक्वांडो पदक विजेता के रूप में इनका नाम खेल सम्मान समारोह में शामिल है। खिलाड़ियों के राज्य खेल सम्मान समारोह में नाम आने पर शेखपुरा जिला ताइक्वांडो प्रशिक्षक अमर कुमार, कुंदन कुमार, रामाशंकर कुमार, सूर्यदेव कुमार, रवि सागर, बंटी कुमार, रोहित कुमार, गौरव कुमार, किरण कुमारी, तोशी कश्यप एवं कई साथियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

जिले के बरबीघा प्रखंड के तेऊस गांव में साई महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने भव्य शोभा यात्रा निकाली।शोभायात्रा में भगवान की प्रतिमा को पालकी पर रख कर पूरे गांव में घुमाया गया। शोभायात्रा में महिला पुरुष सहित भारी संख्या में दूर दराज के लोगो ने शोभायात्रा में शिरकत किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।     

माफो स्वास्थ्य उपकेंद्र अंतर्गत फरीदपुर आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 3 पर सास - बहू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें गांव की सास और बहुओं सहित आशाओं ने भाग लिया। पिरामल स्वास्थ्य के बिटीओ सेराज हसन ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक आंगनवाड़ी स्तर पर आयोजित कर परिवार नियोजन की विभिन्न विधियों के प्रति समुदाय को जागरूक एवं प्रोत्साहित किया जाना है। इस कार्यक्रम में प्रजनन स्वास्थ्य मे सुधार लाने के लिए परिवार नियोजन के विधियों को अपनाने वाली सास और बहुओं को पुरुष्कृत भी किया गया |प्रजनन स्वास्थ्य मे सुधार लाने हेतु विभाग कई तरह से प्रयास कर रहा है | जिसमे सास बहू सम्मेलन कार्यक्रम काफी प्रचलित रहा है | सास बहू सम्मेलन के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन की आधुनिक विधियों की जानकारी के साथ उपयोग और सावधानियों से भी अवगत कराया गया है |आशा फैसिलिटेटर अनिता कुमारी ने परिवार नियोजन के लाभ के विषय मे विस्तार से स्थाई एवं अस्थाई परिवार नियोजन के तरीकों पर चर्चा की | अंत मे तीन सास बहू के जोड़ी को पुरुस्कृत किया गया ।जिसमें प्रथम सास बहू की जोड़ी पिंकी देबी बहु और ललित देवी सास द्वितीय पूजा कुमारी, फूलो देवी , तृतीय अर्चना कुमारी, रीता देवी थी ।मौके पर आंगनवाड़ी सेवी किरण कुमारी आशा सुनीता कुमारी आदि मौजूद थी।

एसपी कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में चार थाना पुलिस की एक गठित स्पेशल टीम ने प्रखंड अंतर्गत कसार थाना क्षेत्र के धन्नू टोला मसोढा गांव छापामारी कर भारी मात्रा में गांजा जैसे मादक पदार्थ के दो अवैध कारोबारी को धर दबोचा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।     

अरियरी प्रखंड के अस्पताल परिसर में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया, इस दौरान 46 दिव्यांगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिनमें प्रमाण पत्र के लिए 07 यूनिक आईडी के लिए 237 और 5 दिव्यांगों को P.M.C.H रेफर कर चिन्हित किया गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।     

मंगलवार को प्रखंड कार्यालय मे वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजन किया गया| जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सुभाष कुमार भगत ने बैठक मे वित्तीय साक्षरता मे अधिकृत संस्थान से ऋण लेने,उतना ही उधर ले जितना चूका सके एवं अपने इएमआईं, देय राशि का भुगतान समय पर करने के नियमावली को अपनाते हुए होशियार बनो, समझदार बनो एवं जिम्मेदार बनो का सन्देश दिया|जिला वित्तीय समावेशन समन्वयक,माइक्रोसेव,नीति आयोग क अमित तिवारी ने बताया की आकांक्षी जिला अंतर्गत लक्षित वित्तीय समावेशन हस्ताक्षेप कार्यक्रम के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा जनसंख्या तक सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा एवं अटल पेंशन योजना का विस्तार करना है| बी डी ओ ने प्रखंड स्तरीय सभी विभाग को अपने लाभर्थियों को पीएमएसबीवाई एवं पीएमजेजेबीवाई में बीमित करने का निर्देश दिया|शिविर में बी डी ओ,अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला वित्तीय समावेशन समन्वयक,आरसीटी डायरेक्टर, कैनरा एवं ग्रामीण बैंक के एफएलसी,प्रखंड के सभी बैंक प्रतिनिधि, ब्लॉक कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मंगलवार को स्थानीय थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार , थानाध्यक्ष शोयब आलम सहित अन्य उपस्थित थे।बैठक में सभी को प्रतिमा स्थापित करने हेतु लाइसेंस लेकर प्रतिमा स्थापित करने सहित अन्य नियमों की जानकारी दी गई और शांति पूर्वक सरस्वती पूजा आयोजन करने के लिए कहा गया। इस बैठक में बीडीओ , थाना अध्यक्ष के साथ साथ सरपंच रानी देवी, एफनी पंचायत से पिंकी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य राजेश पासवान, ग्रामीण विजय पासवान, कांग्रेस नेता श्रवण कुमार सिंह , सी पी आई नेता केदार राम , रालोसपा नेता प्रमोद यादव सहित इत्यादि उपस्थित थे। बैठक में आपसी प्रेम भाईचारा के बीच शांति पूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा मनाने का निर्णय लिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शेखोपुरसराय पथ से चमरबीघा तक एक किलो मीटर से अधिक लंबी सड़क निर्माण के अवरूद्ध कार्य को मंगलवार के दिन से अपर एसडीओ की पहल पर शुरू कर दिया गया। मालूम हो कि इस पथ के निर्माण कार्य को ओनमा गांव के कुछ किसान अपनी रैयती भूमि रहने और कुछ पैन की भूमि रहने के कारण रोक दिया था। सड़क निर्माण कार्य को रोक दिए जाने पर चामर बीघा गांव के भारी संख्या में महिला और पुरुष ने मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। उसकी सूचना मिलने के बाद डी एम ने अपर एसडीओ राजीव कुमार को मामला शांत करने घटना स्थल पर भेजा। ग्रामीणों को समझाने पहुंचे अपर एसडीओ ने बताया कि सीओ अलका कुमारी एवम कार्यपालक अभियंता आरडबलूडी को बुलाकर मामले को सुलझाया गया। तब जाकर आंदोलनकारियों ने सड़क जाम हटाया। साथ ही मंगलवार से सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जा सका। मालूम हो कि चमरबीघा गांव में आज तक सड़क सुविधा लोगों को नसीब नहीं हो पाया है। इस गांव के ग्रामीणों को कच्ची सड़क और पगडंडी होकर गांव पहुंचना पड़ रहा था। इस सड़क के निर्माण होने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सदर प्रखंड के हथियावा ओपी पुलिस ने ओपी क्षेत्र अन्तर्गत कई गांव में सघन छापामारी की। छापामारी का नेतृत्व ओपी अध्यक्ष सह अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान गब्बे गांव से शंकर चौधरी के घर से लगभग बाईस लीटर की मात्रा में देशी शराब बरामद किया गया । उसे भी रंगेहाथ गिरफ्तार कर किया गया। जबकि पुरनकामा मुशहरी में पुलिस टीम को देखकर एक युवक अपने पास रखे एक बोरा में बन्द देशी शराब की खेप को छोड़कर भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर धर दबोचा। गिरफ्तार युवक उक्त बोरा में 35 की संख्या में देशी शराब से भरे पाउच को बन्द कर रखा था। हर पाउच में पांच सौ एमएल की मात्रा में देशी शराब भरा था। गिरफ्तार युवक अनुराग सिंह , सारण , छपरा जिला अन्तर्गत बनियापुर थाना क्षेत्र के सोही शाहपुर गांव का रहनेवाला बताया गया है। जो कि मटोखर स्थित एक पत्थर तोड़ प्लांट में मजदूरी किया करता था। पुलिस ने सर मैदान गांव में भी कई घरों में छापामारी की। हीरा चौधरी के घर से डेढ़ सौ लीटर की मात्रा में जावा गुड बरामद किया गया। जिसे घटना स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर दोनों कारोबारी को गिरफ्तार कर एक प्राथमिकी दर्ज की है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।