प्रखंड की त्रैमासिक बैंकर्स कमिटी की बैठक जिला अग्रणी प्रबंधक सुभाष कुमार भगत की अध्यक्षता में सम्पन हुई|बैठक मे बी डी ओ अमरेन्द्र कुमार अमर , जिला वित्तीय समावेशन समन्वयक, बैंक प्रबंधक,प्रखंड स्तरीय कर्मचारी एवं प्रखंड के बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट शामिल हुए |जिला अग्रणी प्रबंधक ने विभिन्न शाखा प्रबंधकों को कस्टमर फ्रेंडली होकर वित्तीय सेवाओं को जनमानस तक पहुंचाने का निर्देश दिया| पीएमईजीपी के अंतर्गत ऋणों के आवेदनो का निष्पादन शीघ्र करने का निर्देश दिया| उन्होंने प्रखंड के कृषकों को एफ पी ओ संगठित कर क़ृषि संरचना कोष के तहत प्रखंड मे क़ृषि विकास की और अग्रसर होने का विचार रखा। उन्होंने मुद्रा योजना एवं अन्य ऋणों से संबंधित अनुशासन अपनाकर अपने रोजगार की बढ़ोतरी का प्रोत्साहन दिया|जिला वित्तीय समावेशन समन्वयक ने बताया की आकांक्षी जिला के अंतर्गत चलने वाली पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई एवं एपीवाई को आर्थिक विकास एवं गरीबी उन्मूलन के प्रमुख चालक के रूप में वित्तीय समावेशन को तेजी से पहचाना जा रहा है। बैठक में अमृत कुमार अमर, सुबोध कुमार चंदन कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
उत्पाद विभाग की एक टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र के सुगिया गांव में संचालित देशी शराब निर्माण के दो अड्डों को ध्वस्त करने में सफलता पाई। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि छापामारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अनिल कुमार और मीनू कुमारी ने संयुक्त रूप में किया। छापामारी के दौरान चौदह लीटर की मात्रा में देशी शराब और सात सौ लीटर की मात्रा में जावा गुड बरामद किया गया। इसके साथ साथ शराब बनाने के कई उपकरण और यंत्र को भी बरामद किया गया। छापामारी के दौरान कारोबारी संजय चौधरी और भूषण चौधरी निकल भागने में सफल हो गया। जबकि बरामद शराब और उपकरणों को जब्त कर लिया गया। वहीं बरामद जावा गुड को घटना स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया।उन्होंने बताया कि फरार दोनों कारोबारी के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों कारोबारी अपने घर के बगल में स्थित झाड़ियों में शराब और जावा गुड को छुपा कर रखा था।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जयरामपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती देर रात्रि नालन्दा जिला की तरफ से काशीबीघा गांव होते ते उस की तरफ लाए जा रहे एक पिकप भान पर 26 कार्टन विदेशी शराब को भान सहित पकड़ने में सफलता पाई। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक रंजन कुमार ने किया। जबकि पुलिस को देखकर भान का चालक और उस पर बैठे कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन को सड़क पर खड़ा करके निकल भागने में सफल हो गया। बरामद पिकअप भान में विदेशी शराब के कार्टन को छुपाने के उद्देश्य से दर्जनों की संख्या में बाईक के पुराने टायर को उपर से रख दिया गया था । ताकि कोई भी समझे कि इस वाहन पर बाईक के पुराने टायर की ढुलाई की जा रही है। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि बरामद भान जिसका निबन्धन झारखंड का है। निबन्धन संख्या जे एच 10 ए एम 2672 युक्त वाहन में रखे विदेशी शराब की खेप में दस कार्टन इंपीरियल ब्लू और सोलह कार्टन मैक डउआल नंबर वन ब्रांड का शराब है। इन कार्टन में कुल 623 बोतल विदेशी शराब मिला है। पुलिस ने बताया कि बरामद शराब हरियाणा का बना है। उन्होंने बताया कि इस कारोबार में जुटे माफिया का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने कहा कि विदेशी शराब की इस खेप को सरस्वती पूजा के दौरान खपाने हेतु लाया जा रहा था। उधर नए एसपी कार्तिकेय शर्मा के पदभार संभालने के बाद जिला पुलिस को शराब और मादक पदार्थ के खिलाफ छेड़े गए अभियान में लगातार बड़ी सफलता मिल रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समाहरणालय स्थित अभिलेखागार से जिले के विभिन्न गांवों का खतियान का नकल निकालने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसको लेकर लोगों ने बृहस्पतिवार को हंगामा किया। जिला में इस समय जमीन के विशेष सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है ।इसको लेकर लोग अपने पैतृक संपत्ति के खतियान का नकल के लिए बड़ी संख्या में अभिलेखागार पहुंच रहे हैं ।बताया जाता है कि अभिलेखागार कर्मियों की मनमानी के चलते लोगों को कई कई दिन तक दौड़ लगाने को मजबूर हैं। हंगामा के बाद अभिलेखागार के प्रभारी पदाधिकारी प्रशांत शेखर नकल कार्यालय में स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। आवेदकों का कहना है कि कई दिन पूर्व नकल के लिए आवेदन देने के बावजूद अब तक खतियान का नकल नहीं मिल पाया है। लटकाना गांव के उपेंद्र यादव एवं सरवन यादव, चोरवर के लटन यादव, मटोखर के जगदीश प्रसाद नीमी के सुरेश प्रसाद सिंह आदि ने बताया कि उनके द्वारा एक सप्ताह पूर्व नकल निकालने के लिए आवेदन दिया गया। किंतु सरकारी कर्मियों की मनमानी कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं ।नकल खाना में काम करने वाले कुछ कर्मी बाहर के हैं। उधर अभिलेखागार के प्रभारी पदाधिकारी का कहना है कि सर्वेक्षण कार्य होने के कारण बड़ी संख्या में खतियान का नकल हेतु आवेदन मिल रहे हैं ।कर्मियों की कमी को लेकर थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। व्यवस्था में सुधार का प्रयास किया जा रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्रखंड अरियरी क्षेत्र के सहायक थाना कसार में सरस्वती पूजा को लेकर क्षेत्र के युवा, मुखिया, सरपंच,जनप्रतिनिधियों,बुद्धिजीवियों के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में सरस्वती पूजा को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया बैठक की अध्यक्षता अरियरी प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने किया बैठक में थाना प्रभारी नजीबुल्लाह खान ने सरस्वती पूजा मनाने को लेकर समस्याओं को सुना व शांतिपूर्ण तरीके से पूजा करने की अपील की साथ ही कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन को सख्ती से पालन करने को कहा ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जमुई जिले पप्पू यादव ने बताया की ग्रामवासियों का कहना है की जो मुखिया हम चुनेगे वो शिक्षित हो,ईमानदार हो एवं गांव का विकास करे वैसे मुखिया का हमलोगो को आवशयकता है
बुधवार को सीएनबी कॉलेज हथियावां के पूर्व प्राचार्य प्रो० भुवनेश्वर प्रसाद , टंकक कमल नयन सिंह , सुनील कुमार प्र० त० एवं नित्यानन्द सिंह प्र० त० के सेवानिवृति के उपरान्त महाविधालय परिसर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड मे वित्तीय साक्षरता सप्ताह अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबन्धक, बैंक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बुधवार की शाम एक बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा । इस घटना में बाइक पर सवार 40 वर्षीय रामवृक्ष यादव बुरी तरह जख्मी हो गए एवं घायल की पैर की हड्डियां बुरी तरह टूट गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
छठियारा पंचायत के लुटौत गांव में ग्रामीणों के द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में विधायक विजय सम्राट शामिल हुए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
