सरकार के निर्देशों के आलोक में 25 फरवरी को उर्दू मुशायरा का आयोजन किया जायेगा। उर्दू को बढ़ावा देने के लिए इस अवसर पर कार्यशाला और सेमिनार का भी आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन टाउन हाल में निर्धारित किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शराब पीकर नशे में कार से सफर कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर की। जबकि कार को भी जब्त कर ली। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि पचना गांव के तीन युवकों में विकास पासवान ,नीतीश पासवान और अभिषेक पासवान एक भिक्ता सूमो गोल्ड कार से शहर के गीरीहिंडा से बरबीघा की ओर जा रहा था। तभी शहर के मेहुस मोड के समीप चेकिंग के दौरान तीनों युवक शराब के नशे में धुत्त मिला। जिसके गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि कार को जब्त कर एक प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज की गई है।
शनिवार को कृषि विज्ञान केन्द्र अरियरी के कृषि वैज्ञानिकों का एक दल चेवाड़ा प्रखंड के लहना और महेशपुर गांव के बघार में उच्च प्रभेद वाले चना और मसूर के समूह प्रत्यक्षण का निरीक्षण खेत के मेढ़ पर पहुंचकर किया। निरीक्षण टीम में कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डॉ विनय कुमार मंडल , कृषि वैज्ञानिक डॉ नवीन कुमार , मौसम वैज्ञानिक शबाना के साथ साथ गांव के कृषक भी मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले में संगठित रूप से चल रहे साइबर क्राईम पर एसपी कार्तिकेय शर्मा का डंडा एक बार फिर चल गया है। इस बार नगर थाना क्षेत्र के पैन पंचायत के डिहरी गाव से संचालित इस नेटवर्क का भन्डाफोड़ किया गया है। पहले यह काला धंधा जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र वृहद पैमाने पर संचालित था। इस क्षेत्र में पहले कार्यवाई में कई ठग एसपी के कार्यकाल में गिरफ्तार किये जा चुके हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
यूपी के पूर्व डीजीपी जे पी शर्मा के निधन के उपरांत शनिवार को शेखपुरा के पूर्व जदयू विधायक एवं जिला जदयू अध्यक्ष रंधीर कुमार सोनी अपने समर्थकों के साथ उनके पैतृक गांव औरैया पहुंचकर आश्रित परिवार वालों से मिलकर मातमपुर्सी की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
खेल का मैदान नहीं होने के कारण बच्चों को काफी परेशानी होती है। इसलिए ग्रामीणों ने खेल के मैदान की माँग की है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
19 लाख रोजगार, मांग रहा युवा बिहार नारा के साथ शिक्षा रोजगार यात्रा जिला अन्तर्गत अरियरी प्रखंड के ससबहना बाजार में संपन्न हुआ| यात्रा का नेतृत्व आरवाईए के प्रदेश सचिव सुधीर कुमार कर रहे थे| यात्रा में इनके साथ मगध विश्वविद्यालय के छात्र नेता खुशबू कुमारी और पटना जिला के आइसा नेता पंचम मांझी भी शामिल थे| नवादा जिला के विरनावां गांव में सभा करते हुए यात्रा ससबहना पहुंचा| इस अवसर पर सुधीर कुमार ने कहा कि चुनाव के समय 19 लाख रोजगार देने का वादा अब सरकार पूरा करे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला के अरियरी मंडल भाजपा द्वारा शुक्रवार को आयोजित मंडल प्रशिक्षण शिविर को पार्टी जिला अध्यक्ष प्रो0 सुधीर कुमार,जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, जिला उपाध्यक्ष बिपिन मण्डल, केदार साव ने संबोधित किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
घाटकुसुम्भा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एचबीवाईसी ओर गैरसंचारी रोग का प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को किया गया हो।पिरामल स्वास्थ्य के डीटीएम विशाल कुमार ने बताया कि आशा कार्यकर्ता नवजात शिशु के पन्द्रह माह की उम्र के बीच उसके घर तीसरे,छठे,नौवें,बारहवें और पंद्रहवें माह में भ्रमण करेगी।इस बीच शिशु का ग्रोथ मॉनिटरिंग, टीकाकरण, कुपोषण, ऊपरी आहार,डायरिया से बचाव सबंधित बिन्दुओं की जानकारी लेगी। साथ ही स्वास्थ्य सबंधी जानकारियां परिजन को देगी।।यह प्रशिक्षण बीसीएम संदीप कुमार के द्वारा दी गयी। बिटीओ सेराज हसन ने बताया कि आशा फैसिलिटेटर व एएनएम आशा कार्यकर्ता का सुपरविजन का कार्य करेगी।पिरामल स्वास्थ्य के डीटीएम विशाल कुमार के द्वारा बताया गया कि गर्भवती व जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य पर नजर रखने के साथ आशा कर्मियों पर अब नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (गैर संचारी रोगों) पर नजर रखने की जिम्मेदारी होगी।आशा कर्मी घर-घर जाकर कैंसर, मधुमेह, हृदयवाहिका रोग और लकवा आदि के मरीजों की लक्षणों व सामान्य जांच के आधार पर ऐसे मरीजों को चिह्नित करेंगी। रोजाना आशा कार्यकर्ता लगभग 15 घरों का सर्वे करेंगी। साथ ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचाकर इलाज में मदद करेंगी। ताकि नियत समय पर ऐसे मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज हो सकेगा।रोगों की पहचान व इलाज में मदद कराने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया गया ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बृहस्पतिवार को मधु मक्खी पालन हेतु आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर सभी 30 प्रशिक्षणार्थियों को समारोह पूर्वक प्रमाण पत्र दिया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रांगण में आयोजित प्रमाण पत्र वितरण शिविर में केन्द्र के प्रभारी डॉ विनय कुमार मंडल , कृषि वैज्ञानिक मो जावेद इदरीश , डॉ नवीन कुमार , डॉ डी एन पांडेय , संगीता कुमारी और शबाना मौजूद थीं। इस बाबत केन्द्र प्रभारी ने बताया कि जिले के तीस किसानों को मधु मक्खी पालन के तौर तरीको , लाभ आदि की जानकारी डॉ जावेद इदरीश द्वारा दी गई। प्रशिक्षण बाद प्रशिक्षणार्थी जिला उद्यान विभाग से 75 प्रतिशत के अनुदान पर मधु मक्खी पालन का बक्सा प्राप्त कर सकते है। इसके पालन से किसानों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो सकती है। आजकल इसका स्वरोजगार काफी फलीभूत हो रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
