बिहार राज्य के रोहतास जिले के चेनारी गाँव से चिंता देवी बताया कि हमारा मुखिया ऐसा होना चाहिए जो गरीब को सहयोग दे। सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब लोगो तक पहुँचाये ऐसा मुखिया होना चाहिए। मुखिया को पढ़ा-लिखा होना चाहिए ताकि लोगो सरकारी तक लाभ पहुंच सके। जनता को जागृत करना होगा ताकि अपने हक़ के लिए मुखिया से लड़ सके

खजुवतिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाया .जबाब में खेलने उतरी मंझौली की टीम ने अंतिम ओवर सभी विकेट खोकर 113 रन ही बना सकी. और खजुवतिया कि टीम ने 59 रनों से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया.आये हुए अतिथियों  ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया.खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए विधानपार्षद राजन सिंह ने कहा कि खेल आपसी भईचारा का प्रतीक है .खेल से सशक्त समाज का निर्माण होता है.जिला पार्षद शंकर यादबेन्दू ने कहा कि खेल से मानसिक विकास के साथ -साथ  शारीरिक विकास होता है.इस अवसर पर पिरथु पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुदर्शन भुइया, पैक्स अध्यक्ष गया यादव, मो. मंज़ूर आलम सहित सौकड़ो लोग उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

धूम धाम से मनाई गई संकट मोचन हनुमान जी की जयंती।

सोमवार को होने वाले पैक्स चुनाव के मतदान को लेकर प्रखंड स्थित चरूवामा पंचायत के 4 मतदान केंद्रों एवं सर्वा पंचायत की तीन मतदान केंद्रों पर पर जोनल दंडाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद एवं बरबीघा थाना अध्यक्ष एस जे मिश्रा के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला के अलीगंज से दिलीप पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि मोबाइल वाणी पर कल दिनाँक- 13/02/2021 को एक खबर प्रसारित किया गया जिसका शीर्षक था- कोरोना जांच के नाम पर हो रहा है घोटाला। इस खबर में यह बताया गया था कि जमुई जिले के बरखत प्रखंड एवं सिकंदरा प्रखंड में कोरोना जाँच के नाम पर घोटाले एवं फर्जीवाड़े किए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा बीस हजार टेस्टिंग कीट दी गई थी लेकिन उसे धरातल पर नहीं उतारा गया। इस खबर को जमुई जिला अधिकारी ने प्रमुख्ता से संज्ञान में लिया और जमुई सिविल सर्जन समेत नौ पदाधिकारी को निलंबित कर दिया गया।

शनिवार को जिला के घाटकुसुंभा मंडल में आयोजित भाजपा के मंडल प्रशिक्षण शिविर को जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार,जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, जिला उपाध्यक्ष बिपिन मण्डल, उमाशंकर राम ने संबोधित किया। उन्होंने समसामयिक विषयों को जोड़ते हुए राज्य की प्रगति में कार्यकर्ताओं की भूमिका को रेखांकित किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।      

शनिवार को समाहरणालय के मंथन सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त सत्येन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा के अवसर पर शांति बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक हुई।मैट्रिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए सरस्वती माता की मूर्तियों का विसर्जन 17 फरवरी को सुबह 7:00 तक अवश्य करने का निर्देश दिया गया। डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इस अवसर पर शरारती एवं सांप्रदायिक तत्वों के द्वारा घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एवम विधि व्यवस्था संधारण के लिए जिला प्रशासन के द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की गई है। विधि व्यवस्था संधारण करने के लिए सभी बी डी ओ , सी ओ एवं थाना अध्यक्ष को सूचना संग्रह करने का निर्देश दिया गया है। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी असामाजिक तत्वों एवम उपद्रवियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है ।शरारती तत्व तथा पूजा पंडालों के समीप अथवा अन्य महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार करने वालों पर तत्काल कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है ।कोई प्रतिमा या पंडाल बिना सक्षम प्राधिकार के अनुमति के स्थापित नहीं होगा। प्रतिमा के विसर्जन जुलूस मार्ग एवं समय आदि को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया गया है ।जुलूस के मार्ग में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। जुलूस को निकालते समय उसका समय निर्धारित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि स्थानों पर विधि व्यवस्था संधारण और निगरानी के लिए कई निर्देश दिए गए हैं ।अफवाहों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के द्वारा हर संभव कदम उठाया गया है ।अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित करते हुए कठोर कार्रवाई करने का निर्देश सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को दिया गया है । राज्य में पूर्ण शराब बंदी लागू है इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध उत्पाद अधीक्षक विधि सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे ।अनुमंडल पुलिस अधिकारी को अवैध अग्नेशास्त्र तथा विस्फोटक पदार्थ की बरामदगी के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया गया है । पूजा के अवसर पर शांति बनाए रखने के लिए सभी शांति समितियों को गठन कर समय पर बैठक बुलाने का निर्देश दिया गया है ।सभी थाना अध्यक्ष शांति समिति की बैठक में पूजा समिति के सदस्यों को यह स्पष्ट निर्देश दें कि बिना सक्षम प्राधिकार से अनुमति प्राप्त किए कोई पंडाल या मूर्ति स्थापित होगी। ध्वनि विस्तारक यंत्र का भी प्रयोग भी नहीं होगा ।मूर्ति का विसर्जन निर्धारित मार्ग एवं समय पर किया जाएगा कराया जाएगा ।विसर्जन के दौरान या पूजा पंडाल में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों को कठोरता से निपटा जाएगा।जिले के 2 दर्जन से अधिक संवेदनशील स्थलों पर स्टैटिक दंडाधिकारी के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस वालों की गई है जो अपने अपने निर्धारित स्थलों पर उपस्थित होकर विधि व्यवस्था का संधारण करना सुनिश्चित करेंगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने की पूरी जिम्मेवारी स्टैटिक दंडाधिकारीअधिकारी एवं पुलिस अधिकारी दिया गया है। शांतिपूर्ण तरीके से इस पर्व को मनाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे रखेंगे ।

शनिवार को संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा, में सड़क सुरक्षा मासिक समापन समाहरोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोरोनावायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी का पालन किया। कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि के रूप में शेखपुरा जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखर उपस्थित हुए इन्होंने , विद्यालय के बर्ग छह से दशम के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए बच्चों को चित्रकला ,भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान आने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । इस कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि को संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा के निदेशक विनोद कुमार द्वारा बूके एबं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक ने सभा को संबोधित करते हुए सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए कई नियमों का पालन करने का निर्देश देते हुए इस कार्यक्रम की समाप्ति की ।

जिले में सोमवार को पैक्स चुनाव के मतदान के लिए मतदान कर्मियों का दल शनिवार को रवाना किया गया। इसके पूर्व इन सभी को मतदान साम्रगी उपलब्ध कराई गयी। यहाँ कार्यकाल पूरा कर लेने वाले 09 पैक्स के लिए मतदान निर्धारित किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पैक्स चुनाव को लेकर जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। टेलेफोन नंबर 06341 223333 के तहत यह कक्ष मतदान समाप्ति के बाद मतपेटी को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में पहुचाने तक संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष में पाली में अधिकारी और कर्मी तैनात किये गए है। नियंत्रण कक्ष 14 से 16 फरवरी मतगणना तक संचालित रहेगा। सुपर जोनल और जोनल अधिकारी के साथ साथ ग शती दल को लगातार नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क बनाये रखने का निर्देश दिया गया है। क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय घटना पर धावा दल की भी व्यवस्था की गयी है। पैक्स चुनाव को लेकर भी जिला प्रशासन कोई कोर कसर बांकी नहीं रहने देना चाहता है।