भूमि विवाद में लेकर एक को गोली मारकर हत्या बिहारशरीफ 16 फरवरी (हि सं) :- कराय- परशुराय थाना क्षेत्र के बाहापर गांव में भूमि विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कराय-परशुराय निवासी दिनेश यादव और रतन यादव के बीच बरसों से भूमि विवाद चला आ रहा था.आज सुबह मंगलवार को इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच झड़प हो गई और बात बढ़ते बढ़ते गोलीबारी तक आ गई. जिसमें दिनेश यादव ने रतन जाधव को सर में गोली मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना कराई परसुरई थाना को दी गई वहीं थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर जाकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है वहीं थानध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद का मामला चल रहा था.इस संबंध में पूर्व में भी आवेदन दिया गया था.तो दोनों के बीच समझौता के तहत इकरारनामा कर दिया गया था.फिर भी इन दोनों के बीच झगड़ा हो गया और रतन यादव को गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस संबंध में एक प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज की गई है.पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
15 फरवरी को सुबह रफीगंज प्रखंड के 2 पंचायतों में पैक्स का चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई पैक्स चुनाव सिहुली पंचायत और भेटनियां पंचायत में कराई गई , चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से एवं असामाजिक तत्वों से निपटने को लेकर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।दोनों पंचायतों को मिलाकर 12 बूथ बनाए गए थे। 15 फरवरी के शाम को ही मतदान के बाद प्रखंड मुख्यालय में मतगणना की प्रारंभ की गई जिसमें भेटनियां पंचायत से सईरा गांव निवासी राजकुमार यादव ने 497 मत पाकर जीत हासिल की । वहीं इनके प्रतिद्वंदी दिप नारायण प्रजापत को 291 वोट मिले।सिहुली पंचायत में लगातार तीसरी बार सुनील कुमार 495 वोट ला कर पैक्स अध्यक्ष बना वहीं के इनके प्रतिद्वंदी को नवरत्न शर्मा 427 मत मिले दोनों जीते हुए प्रतिभागियों को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी सह रफीगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे, नगर कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल ने निर्वाचन प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पटना (महताब आलम ) शादी के कुछ दिनों के बाद ही हरदम पति की चाहत नन्हे-मुन्ने बच्चों की होती है पर आज की तनावपूर्ण जिंदगी में ऐसे व्यवहारिक जोरों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है जिनकी अपनी कोई संतान नहीं होती है उनके लिए यह काफी दुखद होता है और आगे जाकर तनाव का कारण भी बनता है इसे दूर करने के लिए दवाई लेना व्रत करना बाबाओं के पास जाना इत्यादि को अपनाने लगते हैं पर यह सब तरीका भी लाभकारी नहीं होता ऐसी स्थिति में उनके लिए आए भी ऐप काफी मददगार साबित होगा पटना के नव्या आईवीएफ के सेंटर के खुलने खुल जाने से बिहार में निसंतान दंपत्ति अब निराश नहीं होगी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोमवार को जिले के 5 प्रखंडों में 44 मतदान केंद्रों पर पैक्स चुनाव शांति पूर्ण ,निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ । इस चुनाव में औसतन 63.48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोमवार को भाजपा कार्यालय में केन्द्र में मोदी सरकार के आम बजट पर प्रदेश के उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि मोदी सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है । जिसमें गरीबों महिलाओं समेत वंचितों को खास ध्यान रखा गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला के पांच प्रखंडों के नौ पैक्स का 44 मतदान केंद्रों पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर कतार में खड़े होकर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे है। सुबह सुबह ठंड रहने के कारण मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ कम देखी गई। उधर जोनल मजिस्ट्रेट सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार ने चेवाडा प्रखंड अंतर्गत लहना और लोहान स्थित मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान कार्य का निरीक्षण किया। उधर जिला सूचना एवम जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद के द्वारा बरबीघा प्रखंड के सर्वा मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। जहां शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। उन्होंने शेखोपुरसराय प्रखंड के अंतर्गत चरुआमां पंचायत के 4 बूथों का निरीक्षण बाद बताया कि अन केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है। औचक निरीक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान कराने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया गया। मतदान के दौरान अभी तक मिली सूचना के मुताबिक शांति पूर्ण मतदान चल रहा है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
अयोध्या श्रीराम मन्दिर निर्माण धनसंग्रह अभियान के तहत सोमवार को प्रखंड अन्तर्गत तोय शक्ति केन्द्र के पुनेसरा गांव में मन्दिर निर्माण के लिए घर घर अभियान चलाया गया। इस अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ जिला कार्यवाह अनिल कुमार ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिरालाल सिंह ,ग्रामीण बरबीघा मण्डल अध्यक्ष राकेश कुमार,भाजपा अतिपिछड़ा नेता सतीश विधार्थी ने भाग लिया।इस बाबत बीजे पी के जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि अभियान कर दौरान लोगों द्वारा मन्दिर निर्माण हेतु श्रद्धापूर्वक सहयोग दिया का रहा है ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बरबीघा में स्थानीय थाना पुलिस ने अलग अलग गांव में छापामारी कर दो शराब कारोबारियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर ली। पुलिस ने रमजानपुर गांव से राकेश कुमार और मुकेश कुमार नामक दो सहोदर भाईयो को दस लीटर देशी शराब और शराब बनाने के कई उपकरणों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं राजू राम उर्फ राजू कुमार नामक युवक जो दलित उत्पीड़न के मामले में कई माह से फरार था। उसे कोल्हाडाबीघा गांव से धर दबोचा। गत अगस्त माह में इसके विरुद्ध दलित उत्पीडन की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में इसकी तलाश छह माह से पुलिस को थी। गिरफ्तार तीनों गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया। जबकि बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर ली ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बरबीघा में सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से बरबीघा के डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर मेकिंग कॉन्टेस्ट आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में वर्ग-6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न तथ्यों को आकर्षक तरीके से पोस्टर में उकेरा। ग्रुप 'ए' से वर्ग दशम की अमृता रंजन, वर्ग नवम की स्नेहा कुमारी और रिया कुमारी के पोस्टर चयनित हुए जबकि ग्रुप 'बी' में सेजल कुमारी, मिताली कुमारी और सुशांत कुमार के पोस्टर उत्कृष्ट माने गए। विद्यालय के प्राचार्य सुधांशु शेखर द्वारा बताया गया कि जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरम के निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यह कांटेस्ट विद्यालय में आयोजित हुआ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद स्थित पंडित जनार्दन प्रसाद झा द्वीज प्रेक्षागृह में 25 फरवरी को काव्य पुस्तक कलश का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ वेद प्रकाश चतुर्वेदी करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यासागर सिंह शामिल होंगे।इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्नातकोत्तर हिंदी विभाग मगध विश्वविद्यालय के प्रो भरत सिंह, पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग सिन्हा कॉलेज के प्रो सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, औरंगाबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, नवीनगर के डॉ ओम राजपूत, देव के अमरेश कुमार मिश्र, मदनपुर के कनिष्क कुमार, संपादक समकालीन जवाबदेही डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र एवं महामंत्री जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन मिथलेश मधुकर उपस्थित रहेंगे।जानकारी के अनुसार इंटर विद्यालय जम्होर के शिक्षक डॉ हेरम्ब कुमार मिश्र की सारस्वत साधना का प्रतिफल उनकी सद्यः प्रकाशित काव्य पुस्तक कलश है। इस पुस्तक में विविध कविताओं को समाहित किया गया है जिनके द्वारा परिवार, समाज और पर्यावरण की ओर संकेत किया गया है। वहीं हास्य एवं व्यंग के माध्यम से भी बहुत कुछ कहने की कोशिश की गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
