सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद स्थित पंडित जनार्दन प्रसाद झा द्वीज प्रेक्षागृह में 25 फरवरी को काव्य पुस्तक कलश का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ वेद प्रकाश चतुर्वेदी करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यासागर सिंह शामिल होंगे।इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्नातकोत्तर हिंदी विभाग मगध विश्वविद्यालय के प्रो भरत सिंह, पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग सिन्हा कॉलेज के प्रो सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, औरंगाबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, नवीनगर के डॉ ओम राजपूत, देव के अमरेश कुमार मिश्र, मदनपुर के कनिष्क कुमार, संपादक समकालीन जवाबदेही डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र एवं महामंत्री जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन मिथलेश मधुकर उपस्थित रहेंगे।जानकारी के अनुसार इंटर विद्यालय जम्होर के शिक्षक डॉ हेरम्ब कुमार मिश्र की सारस्वत साधना का प्रतिफल उनकी सद्यः प्रकाशित काव्य पुस्तक कलश है। इस पुस्तक में विविध कविताओं को समाहित किया गया है जिनके द्वारा परिवार, समाज और पर्यावरण की ओर संकेत किया गया है। वहीं हास्य एवं व्यंग के माध्यम से भी बहुत कुछ कहने की कोशिश की गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।