बिहार राज्य के जमुई जिला से फरहान खान जो कि शेखपुरा, प्रखंड अरियरी, पंचायत विमान अंतर्गत रामपुर निवासी हैं जिन्होंने बताया की उनका मुखिया शिक्षित दयालु होना चाहिए। लोगो का ख्याल रखे और विकास पंचायत में लाये ऐसा करके दिखाए की उनको आगे भी सहायता किया जाए। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शेखपुरा, प्रखंड-अरियरी,पंचायत-विमान में इंडेन ग्रामीण वितरक कार्यालय द्वारा B.P.L परिवार से ताल्लुक रखने वाले परिवार को उज्ज्वला योजना के तहत नए कनेक्शन के लिए नए आवेदन स्वीकार किया जा रहा है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बुधवार को शहर के रामाधीन कॉलेज परीक्षा केंद्र में मैट्रिक परीक्षा की दूसरी पाली में शामिल होने जा रही छात्रा गुलनाज बानो बाईक से गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। घायल छात्रा को गंभीर अवस्था में इलाज हेतु बेहोशी की अवस्था में स्थानीय निभा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि शहर के खांड पर मुहल्ला निवासी मो असगर हुसैन की पुत्री अपने बड़े भाई के साथ दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल होने बाईक पर सवार होकर जा रही थी। तभी कच्ची सड़क मार्ग में अचानक वह बाईक के पीछे सीट से नीचे सरक कर सड़क पर गिर पड़ी। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।जबकि बालिका दूसरी पाली की परीक्षा देने से वंचित रह गई। घायल छात्रा का इलाज चल रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सरस्वती पूजा की समाप्ति के बाद बुधवार को प्रतिमा विसर्जन शुरू किया गया। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण प्रतिमा विसर्जन के लिए दंडाधिकारियो की तैनाती कर रखी है। जिला प्रशासन के बंदिश के तहत इस बार प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर थिरकते युवा नजर नहीं आ रहे थे। भक्तिभाव के साथ आयोजन के बाद बुधवार को सभी प्रतिमा विसर्जन करने का निर्देश जारी किया गया था। बुधवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू होने के कारण यह आदेश जारी किया गया था। कोरोना संकट काल के बाद यह पहला त्यौहार था जहाँ युवाओ ने उत्साह के साथ पूजा का आयोजन किया। बड़ी संख्या में शिक्षण संस्थानों के आलवा शहर से लेकर गाव तक युवाओ ने प्रतिमा की स्थापना की थी। बीते दिन देर शाम तक प्रतिमा के दर्शन का दौड़ जारी रहा। उसके बाद श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रीतिमा का विसर्जन निकटवर्ती नदी और तालाब में किया गया। प्रतिमा स्थापित करने वाले युवाओ ने अश्रुपूर्ण आँखों से विद्या की देवी सरस्वती को बिदाई दी। युवाओ ने माता से बुद्धि और विद्या की याचना के साथ साथ दुनिया को कोरोना से मुक्त करने की भी दुआ मांगी। कोरोना ने सभी को हिला रखा है। कोरोना के कारण युवाओ ने दशहरा सहित अन्य त्यौहार नहीं माना पाए थे। सरस्वती पूजा में पूरा जश्न में जिला डूबा रहा।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

नगर क्षेत्र के गोला पर एवं डगर पर मोहल्ला स्थित दो रावा -छोवे की दुकान पर उत्पाद विभाग एवं बरबीघा थाना और मिशन ओपी पुलिस के द्वारा संयुक्त रुप से छापामारी की गई।जिसमें आपत्तिजनक कोई सामान तो बरामद नहीं हुआ, किंतु दुकानों और गोदामों में से बड़े पैमाने पर देसी शराब बनाने के काम में लाए जाने वाला छोवा बड़े पैमाने पर बेचे जा रहे थे ।जिस का सैंपल लिया गया है। इसकी जांच के बाद कार्यवाही की बात बताई गई है। सूत्रों ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर दिनेश प्रसाद को फंसाने के लिए वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गई कि उनके दुकान में शराब बनाने के काम में लाए जाने वाला छोवा बड़े पैमाने पर बेचा जा रहा है। इसी आलोक में बरबीघा थाना, मिशन ओपी एवं उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा दिनेश प्रसाद के दुकान के साथ-साथ उनके भतीजे के दुकान पर भी छापामारी की गई ।इसके अलावा मुरब्बा बनाने वाले डगर पर स्थित फैक्टरी पर भी छापा मारा गया और यहां से भी सैंपल लिया गया। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि सैंपल के रिपोर्ट आने पर विशेष कार्रवाई की जाएगी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बुधवार को अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह अभियान में पिंजरी शक्ति केन्द्र के कुसेढ़ी गांव में जनसम्पर्क के साथ सहयोग लिया गया। लोगों में मन्दिर निर्माण के प्रति काफी उत्साह देखा गया एव मोदी सरकार की बहुत बड़ी और ऐतहासिक उपलब्धि के रूप में देख कर मोदी सरकार का जमकर प्रशंसा किया। पूरे देश मे यह अभियान चल रहा जो 27 फरवरी तक चलेगा इस अभियान को गति और स्वयंसेवको को उत्साह बढ़ाने के लिये शेखपुरा में 19 जनवरी को अयोध्या मन्दिर शिला पूजन में पहली ईट नींव में रखने वाले कामेश्वर चौपाल का आगमन हो रहा है । जिसमे शोभा यात्रा बरबीघा में निकला जाएगा। साथ ही संगोष्टी का कार्यक्रम तय है। अभियान में इस मौके संघ जिला कार्यवाह अनिल कुमार ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिरालाल सिंह, पूर्व महामंत्री अशोक सिंह, मण्डल अध्यक्ष बरबीघा राकेश कुमार, मण्डल उपाध्यक्ष विकास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शजिले में संचालित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई । जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में 5739 परीक्षार्थियों में से 5666 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। सभी परीक्षा केंद्रों पर 05 स्तरीय दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता ,सत्येंद्र कुमार सिंह उप विकास आयुक्त के साथ साथ सभी दंडाधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण करते रहे । सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को गहन तलाशी लेने के उपरांत अंदर जाने की अनुमति दी गई ।परीक्षार्थियों की फिक्सिंग के लिए अलग से दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी वीक्षको के द्वारा भी शपथ पत्र लिया गया कि मेरे क्लास में किसी परीक्षार्थी के पास कोई चीट पुर्जा आदि नहीं है। जिले के 4 परीक्षा केंद्रों को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है ,जहां पर सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा सुलभ कराई गई है। परीक्षा केंद्रों को आकर्षक द्वार के से सजाया गया है एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्रों में से शेखपुरा नगर परिषद में 7 परीक्षा केंद्र केवल छात्राओं के लिए है। छात्राओं का परीक्षा केंद्र संजय गांधी स्मारक महाविद्यालय ,डीएम उच्च विद्यालय, संस्कार पब्लिक स्कूल, रामाधीन कॉलेज शेखपुरा , इस्लामिया उच्च विद्यालय, मुरलीधर उच्च विद्यालय एवम जवाहर नवोदय विद्यालय है। जिले के 4 परीक्षा केंद्रों को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें संजय गांधी स्मारक महाविद्यालय, इस्लामिया उच्च विद्यालय ,डीएम उच्च विद्यालय आदि हैं। सभी स्टैटिक दंडाधिकारी सुबह 8:00 बजे से ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर तैनात थे।सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में ससस्त्र पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति की गई है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

भिखारी पासी के घर से लेकर के मोहर्रम बाबा तक जल जमा हो रही है

चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजा गौरतलब है कि विशेष रूप से विद्यार्थियों ने पूजा पंडालों में विशेष उत्साह के साथ मंगलवार को पूजा अर्चना किये।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश में चली गोलियां चार जख्मी बिहार शरीफ 16 फरवरी (हि सं) :-जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अलोदिया गांव में दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश में चली गोलियों से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मी के पहचान पिंकी देवी, धीरज सिंह, मंटू सिंह, और संतोष सिंह है.घटना की सूचना पाकर परिजनों ने घायलों को सदर अस्पताल बिहारशरीफ इलाज के लिए भर्ती कराया जहां जिले के आरक्षी उपाधीक्षक शिव रोमन ने अस्पताल पहुंचकर जख्मी लोगों से पूछताछ कर मामले का जायजा लिया.घटना के संबंध में आरक्षी उपाधीक्षक ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वे लोग अपने घर के द्वार पर मंगलवार की सुबह बैठे थे.इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग आकर गोलीबारी करना शुरू कर दिया जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इसमें दो व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जाती है.जिनकी बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच भेजा गया है.पुलिस मामले को दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई है.जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना इस इलाके में बराबर होते रहती है जिसके लिए पुलिस हमेशा मुस्तैद रही है और दोषियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है इस मामले में भी जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा और आरोपी को हिरासत में भेज दिया जाएगा. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय