नगर क्षेत्र के गोला पर एवं डगर पर मोहल्ला स्थित दो रावा -छोवे की दुकान पर उत्पाद विभाग एवं बरबीघा थाना और मिशन ओपी पुलिस के द्वारा संयुक्त रुप से छापामारी की गई।जिसमें आपत्तिजनक कोई सामान तो बरामद नहीं हुआ, किंतु दुकानों और गोदामों में से बड़े पैमाने पर देसी शराब बनाने के काम में लाए जाने वाला छोवा बड़े पैमाने पर बेचे जा रहे थे ।जिस का सैंपल लिया गया है। इसकी जांच के बाद कार्यवाही की बात बताई गई है। सूत्रों ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर दिनेश प्रसाद को फंसाने के लिए वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गई कि उनके दुकान में शराब बनाने के काम में लाए जाने वाला छोवा बड़े पैमाने पर बेचा जा रहा है। इसी आलोक में बरबीघा थाना, मिशन ओपी एवं उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा दिनेश प्रसाद के दुकान के साथ-साथ उनके भतीजे के दुकान पर भी छापामारी की गई ।इसके अलावा मुरब्बा बनाने वाले डगर पर स्थित फैक्टरी पर भी छापा मारा गया और यहां से भी सैंपल लिया गया। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि सैंपल के रिपोर्ट आने पर विशेष कार्रवाई की जाएगी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।