मदनपुर प्रखंड के घटराइन पंचायत के पहरचापी गांव में शनिवार की रात्रि बसंत पंचमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का उद्घाटन जिलापार्षद शंकर यादबेन्दू  सरपंच सजंय सिंह उर्फ ऋषि सिंह  व पंचायत समिति प्रतिनिधि नरेश सिंह उर्फ मुखिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया |

मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवा बीघा गांव के एक युवक की सड़क हादसे में मौत की सूचना पर विधायक मोहम्मद नेहालुद्दीन गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की | नीति व कौशल कुमार के परिजनों से मिलकर संता बना दी साथ ही परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

मदनपुर प्रखंड क्षेत्र के बनिया पंचायत के तिवारी बीघा गांव में आयोजित शतचंडी महायज्ञ में प्रवचन के दौरान झुनी जी महाराज  ने कहा कि माता पिता के चरणों के नीचे स्वर्ग है जो पुत्र मां का सेवा करेगा उन्हें स्वर्ग मिलेगा नशा करना हिंसा करना झूठ बोलना एवं जीवो को दुख देना चोरी करना महापाप है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

प्रखंड क्षेत्र के पिरथु पंचायत के गोकुल बिगहा गांव जाने वाली सड़क का निर्माण शिलान्यास के छह माह बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो सका | इस सड़क पर निर्माण सामग्री का भी कोई अता-पता नहीं है | करीब एक किलोमीटर दूरी तक बनने वाली इस सड़क का शिलान्यास पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने 20 अगस्त 2020 को किया था | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

पुलवामा हमले में शहादत देने वाले वीर सैनिक की याद में अवध फाउंडेशन द्वारा उमंगेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मदनपुर खेल परिसर में रविवार को खेला गया | आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना किया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

शेखपुरा अंतर्गत अरियरी प्रखंड में कार्यरत राजस्व पदाधिकारियों सहित कर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर टीकाकरण अभियान प्राथमिक सामुदायिक केंद्र अरियरी में जारी है | राजस्व विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों को टीका लगाया गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

अबगिल दुग्ध सहयोग समिति के द्वारा बृहस्पतिवार को समारोहपूर्वक दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच बोनस वितरण किया गया। जिसमे किसानो को बाल्टी , गमछा , और काल्सियम का डब्बा भी दिया गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पैक्स के द्वारा किए गए खरीदारी धान को लेकर न्यूनतम मूल्य नहीं मिलने के बाद अधिकारियों को किसानों ने दिए आवेदन।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पैक्स के द्वारा किया गया खरीदारी धान का न्यूनतम मूल नहीं मिलने के कारण अधिकारियों पर जताया आक्रोश किसान ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दिए अपने राय।

पैक्स में बेचे गए धान का समर्थन मूल्य नहीं मिलने के बाद कैथव गांव निवासी व किसान गोपाल कुमार ने मोबाइल वाणी पर ने दिए अपने राय सुनिए।