Transcript Unavailable.
शेखपुरा बरबीघा प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल परिसर में सोमवार को दिव्यांगजनों की विशेष शिविर का आयोजन किया गया इसमें दिव्यांग व्यक्तियों का ऑफलाइन सर्टिफिकेट को ऑनलाइन किया गया इस संबंध में जानकारी देते हुए रेफरल अस्पताल बरबीघा के प्रभारी डॉ- राजेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि दिव्यांग शिविर में दिव्यांगजनों का पंजीकरण की संख्या 40 जिसमें 08 को P.M.C.H रेफर किया गया इसके अलावे UDID की संख्या 60 है जिला से आए चिकित्सक DR .प्रियरंजन ,DR. सुनीला कुमारी, DR. कुमार रामाकांत प्रकाश बुनियाद केंद्र शेखपुरा ने दिव्यांगजनो की जांच की इसके साथ ही दिव्यांगों को उनके लिए पहचान पत्र बनाया जाएगा जिसके लिए आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र,दो फोटो व इस शिविर में सम्मिलित होने के दिव्यांगों से सत्यापित कॉपी जमा कराई गई मौके पर रेफरल अस्पताल बरबीघा के DR. फ़ैसल अरसद समेत अन्य कर्मी व काफी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह समपर्ण निधि अभियान को गति देने हेतु प्रदेश महामंत्री सूशील चौधरी भाजपा जिला कमिटी की बैठक में भाग लेने जिला कार्यालय वाजिदपुर पहुंचे । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रो0 सुधीर कुमार ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नाबार्ड के तत्वावधान में अग्रणी जिला बैंक के समन्वय से स्वयं सहायता समूह और संयुक्त देयता समूह को साख संबंधन विषय पर रविवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन |अग्रणी बैंक कार्यालय में किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने मिशन ओपी के कुछ ही दूरी पर गंज पर मुहल्ला स्थित एक घर में शनिवार को भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया । चोरी की घटना बालमुकुंद शर्मा के घर में की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बरबीघा प्रखंड के काशीबिघा निवासी प्रगतिशील किसान विनोद कुमार को उत्कृष्ट किसान सम्मान प्राप्त हुआ है।यह पुरस्कर उन्हें भागलपुर स्थित सबौर कृषि विश्व विधालय में आयोजित समारोह में दिया गया। सबौर में दो दिवसीय तकनिकी आधारित खेती के लिए युवाओ का सशक्तिकरण को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अहियापुर मोहल्ले के पुलपर पर पहाड़ के तलहटी में शरारती तत्वो ने आग लगा दिया है । बताते चलें कि गत वर्षो पहले इसी तरह की घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गये थे। जिनका बाद में इलाज के दौरान पटना में मौत हो गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मेहुस स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में खेले जा रहे 21 वीं मां माहेश्वरी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रविवार को मेजबान मेहुस की क्रिकेट टीम ने ट्रॉफी के प्रबल दावेदार बरबीघा की टीम को एकतरफा मुकाबले में 190 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
