उत्पाद विभाग के एक टीम ने सदर प्रखंड अंतर्गत सूरदास पुर गांव स्थित संचालित एक शराब निर्माण के अड्डे पर सघन छापामारी की । इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि छापामारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अनिल कुमार और मीनू कुमारी ने संयुक्त रूप में किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) शेखपुरा में निःशुल्क घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी प्रशिक्षण के समापन बाद प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र आईडीबीआई बैंक प्रबंधक सजन कुमार , आर सेटी निर्देशक अश्विनी कुमार, संकाय सदस्य रघुवीर कुमार के द्वारा दिया गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मंगलवार को स्थानीय थाना चौक पर महंगाई और काला कृषि कानून के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए आप पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्म उदय कुमार ने कहा कि महंगाई को चरम सीमा पर पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार दोषी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लक्ष्य सर्टिफिकेशन को लेकर क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक रूप नारायण शर्मा, लेखा प्रबंधक , मूल्यांकन पदाधिकारी के साथ शेखपुरा जिला से पिरामल स्वास्थ्य के जिला प्रतिनिधि विशाल कुमार, केयर इंडिया के जिला प्रतिनिधि अभिनव कुमार एवं क्वालिटी टीम ने बरबीघा रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोरोना से बचाव को लेकर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में 260 और लोगों ने टीका लिया। टीकाकरण का यह काम सदर अस्पताल के साथ-साथ सदर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और रेफल अस्पताल बरबीघा में किया गया। टीका लेने वालों में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी के साथ साथ जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आरसीसी क्रिकेट क्लब वार द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मदनपुर मेला टीम और सीतापुर के बीच खेला गया मदनपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए जवाब में खेलने उतरी इसापुर की टीम ने 9 बार 2 गेंद में लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विनय सिंह किंकर मदनपुर औरंगाबाद जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में कोविड-19 के तहत द्वितीय चक्र के टीकाकरण सोमवार को वैक्सीनेटर ऑफिसर परिचारिका मंजू कुमारी और परिचारिका सविता कुमारी के द्वारा टीकाकरण आरंभ किया गया इनके साथ वैक्सीनेशन ऑफिसर दो डाटा ऑपरेटर संध्या कुमारी और वैक्सीनेशन ऑफिसर तीन बृजनंदन से उपस्थित थे सोमवार को मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्यनारायण प्रसाद आयुष चिकित्सक डॉक्टर संजय कुमार आयुष चिकित्सक डॉक्टर उदय प्रताप परिचारिका कमला कुमारी के अलावे यूनिसेफ के ब्लॉक मोबाइलेजेशन कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार सिन्हा को टिकट दिया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मदनपुर थाना क्षेत्र के चौकी गांव के पास जीटी रोड पर सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए घायलों में नवीनगर गांव के अशोक जी के पुत्र अविनाश कुमार एवं अंबा गांव के संतन सिंह के पुत्र रवि कुमार के रूप में पहचान हुई है स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज कराने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया गया जहां दोनों को इलाज की गई चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल अविनाश को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से नबीनगर से गया जा रहे थे इसी बीच एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उक्त घटना घटी है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विनय सिंह किंकर औरंगाबाद मदनपुर मदनपुर पुलिस ने सोमवार को मदनपुर थाना काण्ड संख्या-284/20 के एक नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।उक्त गिरफ्तार अभियुक्त खिरियावां निवासी स्व लक्ष्मी साव के पुत्र बिहारी साव है।थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि,बिहारी साव एक शराब माफिया है।वो पूर्व में मदनपुर थाना काण्ड संख्या-142/13,153/13 और 171/14 में भी जेल जा चूका है।साथ ही वह आमस थाना के कई कांडों में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त रहा है और जेल भी जा चूका है।कुछ महीना पूर्व मदनपुर पुलिस ने सलेमपुर सलुपरा से 2000 लीटर स्पिरिट शराब के साथ शराब पैकिंग करने एवं उससे सम्बंधित कई उपकरण बरामद की थी।जिसमे पुलिस ने मदनपुर थाना काण्ड संख्या-284/20 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।उसमे बिहारी साव नामजद प्राथमिकी अभियुक्त था।उसके बाद वो फरार चल रहा था।पुलिस को इसकी कई दिनों से तलाश थी।पुलिस ने छापेमारी करते हुए खिरियावां बाजार से गिरफ्तार कर सोमवार को धारा-30(क)(ग) बिहार मद्य निषेद्य एवं उत्पाद अधिनियम-2018 के तहत जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि,शराब बनाना,बेचना और सेवन करना अवैध कारोबार है।इससे शारीरिक क्षति के साथ ही सामाजिक नुकसान होता है।पुलिस शराब के खिलाफ सघन चेकिंग और छापेमारी अभियान चला रही है।किसी भी शराब माफिया को बख्सा नहीं जायेगा।इसलिए जो भी इसमें संलिप्त हैं वो शराब का कारोबार छोड़कर अपने और अपने समाज को स्वच्छ और सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
विनय सिंह किंकर औरंगाबाद औरंगाबाद जिले के रतनुवा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग -2 पर एक रफ्तार भरे ट्रक ने बाइक सवार तीन भाइयों को रौंद दिया.इस घटना में दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई , जबकि एक घायल हो गया. मौजूद संवाद सूत्र के अनुसार स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना अभी से थोड़े देर पहले की है . वैसे मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश राज्य के आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उचवा रसलपुर गांव निवासी मो रफीक और मो लड्डन के रूप में हुई है.जबकि घायल का नाम मो सद्दाम है .सद्दाम ने बताया कि तीनों एक दूसरे के ममेरा -फुफेरा भाई है . और आजमगढ़ से बाइक पर सवार होकर एक रिश्तेदार से मिलने गया जिले के शेरघाटी जा रहे थे.इधर जानकारी के अनुसार तीनो भाई रफ्तार में बाइक के साथ सड़क से गुजर रहे थे. इसी क्रम में रतनुवा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने तीनों को चपेट में ले लिया. बाइक और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज आसपास के गांव तक पहुुँच गई ,जिससे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. हालांकि तब तक ट्रक फरार हो चुका था.
