जदयू के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो राजेन्द्र यादव ने उप मुख्यमंत्री रेणु देवी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में उन्होंने राज्य के सभी सरकारी कालेजो में शिक्षको के खाली पद भरने की मांग की है। उन्होंने अभी कालेजो में वहाल गेस्ट शिक्षक को नियमित करने की भी सलाह दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अरियरी प्रखंड क्षेत्र के सनैया पंचायत अंतर्गत भोजडीह गांव में भगवती मन्दिर के वार्षिकोत्सव पर गांव स्थित देवी स्थान के प्रांगण में प्रस्तावित रामधुनी यज्ञ को लेकर 251 कन्याओं ने सिर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। जिसका स्वागत आसपास के दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने ढोल बाजों के साथ किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गत 17 फरवरी से शुरू मैट्रिक की बार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। अंतिम दिन दर्जन भर से कुछ अधिक परीक्षार्थी ने एच्छिक विषय की परीक्षा में भाग लिया। अब सामाजिक विज्ञानं की रद्द परीक्षा 08 मार्च को आयोजित की जाएगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शिक्षा में शून्य नवाचार विषयक अस्सी दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण बुधवार को यहां सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में जिले के तीस की संख्या में मध्य विद्यालय के शिक्षकों को अरविंदो सोसाइटी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रफीगंज प्रखंड के चौबडा़ पंचायत के रामपुर गांव में चल रहे हैं रामपुर प्रीमियर लीग का 4 मुकाबला बुधवार को बसारतपुर और चरकुप्पा के बीच खेला गया। इस टूर्नामेंट के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में तिनेरी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी मोहम्मद इंतेशाब , पूर्व मुखिया शहजादा शाही, चौबडा़ पंचायत भावी मुखिया उम्मीदवार जबैर शाह रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के भदुकी कला पंचायत के खैरा गांव में गांव के शांति को लेकर एकादशी के दिन अखंड कीर्तन का गांव के ही मंदिर डिहवार स्थान में शुरू किया गया। ग्रामीण आरजू मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पूरे पंचायत में गांव की शांति को लेकर अखंड कीर्तन का आयोजन किया जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बुधवार को प्रखंड अन्तर्गत हनुमानगंज गांव के सामाजिक कार्यकर्ता राम लखन यादव के बड़े पुत्र तीस वर्षीय दिनेश कुमार का इलाज के दौरान मृत्यु हो गया। युवक की मौत की खबर सुनकर मातम कुर्सी करने के लिए जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी, रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल कुमार , राजद नेता शम्भु यादव, पंचायत समिति सदस्य राजेश पाल , जदयू नेता राहुल कुमार एवं कई अन्य दलों के नेता कार्यकर्ता हनुमान गंज गांव पहुंचे। इस दुख की घड़ी में सांत्वना देने पहुंचे। विभिन्न दलों के नेताओं ने दुख की घड़ी में उन्हें धैर्य और साहस से काम लेने की सलाह दिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बुधवार को डीएम इनायत खान ने धान अधिप्राप्ति से संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2020 -21 के अंतर्गत किसानों से धान अधिप्राप्ति का कार्य 23 नवंबर 20 से 21 फरवरी तक निर्धारित था ।धान अधिप्राप्ति की पारदर्शिता के साथ जांच के लिए सभी पैक्स और व्यापार मंडलों की एवं भौतिक सत्यापन के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। इसके तहत जिला मुख्यालय से 06 टीम का गठन किया गया है। जो प्रत्येक पैक्स एवम व्यापार मंडल में जाकर संबंधित किसानों से धान अधिप्राप्ति और भुगतान के संबंध में जांच करेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी नन्द किशोर राम ने सदर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कोसरा , मध्य विद्यालय को कोसरा एवं मध्य विद्यालय बरैयाबिघा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में दो विद्यालय पूर्णता बंद पाया गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कालाजार से बचाव को लेकर जिले के सदर प्रखंड और शेखोपुरसराय प्रखंड में छिड़काव किया जाएगा। राज्य मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार इस बार लोगों के घरों में पूरा छिड़काव किया जाएगा । पहले छिड़काव का काम केवल दीवारों पर 6 फीट तक होता था। मार्च के पहले सप्ताह में इस काम के शुरुआत होने की संभावना है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
