शेखोपुर सराय स्थानीय थाना के पांची गांव से एक साइवर ठग को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि पाची गांव के पूरब खंदा से सोपनी कुमार समेत एक दर्जन युवक साइवर ठगी का कार्य कर रहे थे | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

माघ माह की पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जिला के बरबीघा प्रखंड के कुसेढ़ी ग्राम स्थित प्रसिद्ध पंचबदन महादेव शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। जबकि कई जगह संत रैदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई।शनिवार को पूर्णिमा की सुबह से ही लोगों का मंदिर में जल चढ़ाने का सिलसिला चलता रहा, जो देर शाम तक जारी रहा ।भक्तों द्वारा बाढ़ के उमानाथ तथा मोकामा के सिमरिया से गंगाजल लाकर पंचमुखी शिवलिंग पर चढ़ाया गया। पूर्णिमा को पंचबदन स्थान में मेला लगा रहा। इस दौरान दूर दूर से आए लोगों ने शिवलिंग पंचमुखी शिवलिंग के दर्शन किए और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना की। पंच बदन शिवलिंग पर चंदन, अक्षत, बेलपत्र फूल इत्यादि चाहकर पूजा की गई। शाम में शिवलिंग का भव्य रुप में श्रृंगार किया गया। जिसके बाद पंचबदन बाबा की आरती की गई तथा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

गर्मी के दस्तक पर पीएचईडी अलर्ट,भेजे गये क्षेत्र में मरम्मती दल बिहारशरीफ 28 फरवरी (हि सं) :-गर्मी के दस्तक के साथ ही पीएचईडी विभाग अर्ल्ट हो गया है। नागरिकों को भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या न हो। इस दिशा में विभाग ने पहल शुरू कर दी है. शनिवार को समाहरणालय से चाचापकल मरम्मति दल को रवाना किया गया। डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। दल बीस प्रखंडों में भ्रमण कर चापाकल मरम्मति कार्य करेंगे। प्रखंडों में जाने वाले कर्मियों का मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। जिससे नागरिका खराब चापाकल की सूचना दे सकेंगे। पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता ई. रामाशंकर सिंह ने बताया कि जिले के लगभग सभी इलाकों में 100% चापाकल की व्यवस्था की गई है। गर्मी के दिनों में अक्सर बिजली के कारण पानी सप्लाई में दिक्कत होती है। उस वक्त लोगों को चापाकल की जरूरत पड़ती है।इसीलिए प्रखंड स्तर पर पंचायत के जितने भी चापाकल है।उसे चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से मरम्मति दल को रहुई, बिहारशरीफ, चंडी, नगरनौसा, अस्थावां, सिलाव समेत सभी 20 प्रखण्ड में भेजा जा रहा है। उन्होंने उन्होंने बताया कि सर्वे के अनुसार सभी प्रखंडों के जितने भी खराब चापाकल है। उसे 15 अप्रैल तक ठीक करके चालू करने का दिशा-निर्देश सरकार के द्वारा दिया गया है।आंकड़ो के अनुसार अभी हिलसा अनुमंडल में खराब चापाकल की संख्या 8 हजार 910 है। जिसमें से 1012 का सर्वे हुआ है। इसी तरह बिहारशरीफ अनुमंडल में 14 हजार 360 चापाकल जिसमें 1365 का सर्वे हो चुका है।

रालोसपा का किसान चौपाल कार्यक्रम शुक्रवार को चेवाड़ा के सियानी गांव में आयोजित किया गया । जिसमें रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल कुमार, रालोसपा प्रदेश सचिव प्रमोद यादव, रालोसपा शेखपुरा जिला अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा, पटना विश्वविद्यालय छात्र नेता पिंटू कुमार, रालोसपा चेवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर यादव, सियानी गांव निवासी मिश्री मंडल, राजेंद्र पांडेय, नरेश महतो, विकास कुमार यादव, मानिक मंडल समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

आईओसीएल और भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना हर घर को पाइप गैस लाइन से जोड़ने के लिए शेखपुरा से इसकी शुरुआत शुक्रवार को मुख्य पार्षद नगरपरिषद शेखपुरा कुमकुम भारती एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल के द्वारा किया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम में तालाबंदी का प्रकरण पर शुक्रवार को एक पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यजीत कुमार ने कहा कि पार्टी कार्यालय में ताला जड़ने का आरोप वर्तमान पार्टी जिला अध्यक्ष सुंदर सहनी का एक साजिश है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से सत्येंद्र कुमार सिंह उप विकास आयुक्त , सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता के साथ अन्य पदाधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री मत्स्य विकास योजना के तहत 17 गाड़ियों की चाबी लाभुकों को हस्तगत कराया गया। इस अवसर पर शंभू कुमार जिला मत्स्य अधिकारी , दो ट्रेनी डीएसपी के साथ-साथ कई जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। इस बाबत शंभू कुमार जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि इसमें अति पिछड़ी जातियों को 10 एवं अनुसूचित जाति के 07 लाभुकों को गाड़ी की चाबी दी गई। जिले में मत्स्य को बढ़ावा देने के लिए 04 व्हीलर की 2 गाड़ियां,0 3 व्हीलर की 4 गाड़ियां और 2 व्हीलर की 11 गाड़ियों की चाबी लाभुकों प्रदान की गई। नई गाड़ियों के के माध्यम से लाभुक अपने मछलियों को दूर-दूर तक बेचकर काफी मुनाफा कमा सकते हैं। इससे जिले वासियों को भी ताजा मछली मिल जाएगी। 17 लाभुकों में महिलाएं भी शामिल हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रखंड अंतर्गत ससबहना चौक स्थित नव जीवन विद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षक राजेश्वरी प्रसाद का हार्ट अटैक होने से शुक्रवार की सुबह निधन हो गया है। वे कसार गांव के रहनेवाले थे। बहुत दिनों तक वे ससबहना में और कई गांवों में शिक्षण का कार्य कर चुके हैं। इस बाबत नवजीवन स्कूल के निदेशक कमलेश कुमार मानव ने कहा कि इस क्षेत्र के शिक्षा जगत में अपूर्णीय क्षति हुई है। वहीं विद्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित कर शिक्षक के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। शोक सभा में कई शिक्षक शिक्षिका और छात्र गण उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रफीगंज प्रखंड मुख्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर जाति आय आवासीय बनाने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ गई। जिसके बाद रफीगंज पुलिस द्वारा भीड़ पर काबू पाया गया साथ ही लाइन में लगे लोगों को पुलिस द्वारा समझाया गया कि सबकी काम होगा सरवर स्लो होने के कारण काम धीमी गति से हो रहा है। रफीगंज पुलिस द्वारा समझाने बुझाने के बाद लाइन में खड़े लोग शांत हुए और शांतिपूर्ण तरीके से लाइन में लगे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विधालय के सफल और उन्नत संचालन को लेकर विधालय शिक्षा समिति के सदस्यों को फिल्म दिखाया गया। उन्नयन बिहार कार्यक्रम के तहत यह फिल्म दिखाया गया। यह कार्यक्रम जिले के सभी 26 संकुल संसाधन केंद्र पर आयोजित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।