सोमवार को समाहरणालय परिसर से डी डी सी सत्येंद्र कुमार सिंह ने विभिन्न प्रखंडों में खराब चापाकल के मरम्मत के लिए हरी झंडी दिखाकर 12 गाड़ियों को रवाना किए । इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता पीएचईडी के साथ-साथ कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।प्रत्येक प्रखंड के लिए दो दो गाड़ियां भेजी गई है। जिस पर मरम्मत करने का आवश्यक सामान पाइप और मेकेनिक भी सम्मिलित हैं।ग्रीष्म काल में सरकारी चापाकल की मरम्मत के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के द्वारा एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है ।नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 85444 28918 है ।सरकारी चापाकल के खराब होने की सूचना इस पर दी जा सकती है। जिसको तत्काल मरम्मत की जाएगी। कार्यपालक अभियंता पीएचइडी शेखपुरा ने बताया कि जिले में कुल चापाकल की संख्या 11005 है। जिसमें पीएचईडी के द्वारा कुल 6285 चापाकल लगाए गए हैं। अन्य विभाग के द्वारा 4720 चापाकल लगाए गए हैं ।शहरी क्षेत्रों में चापाकल की कुल संख्या 474 है ।अब तक के 685 खराब चापाकल की सूची पीएच ई डी के पास प्राप्त हो चुकी है । जिस को युद्ध स्तर पर ठीक किया जा रहा है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के जमुई जिला के शेखपुरा प्रखंड के अरियरी पंचायत-हुसैनाबाद गाँव विधापुर निवासी रूना देवी ने बताया की उनके पास जॉब कार्ड नहीं है। पर उन्हें मिटटी काटने का काम मनरेगा के तहत दिया जाता है
बिहार राज्य के जमुई जिला के शेखपुरा प्रखंड के अरियरी पंचायत-हुसैनाबाद गाँव विधापुर निवासी गौरी देवी ने बताया की उनको राशन दिया जाता है। पर डीलर के द्वारा गला नहीं दिया जाता है। लॉकडाउन के पहले एक पसेरी गला दिया जाता था अब नहीं दिया जाता है। उनके पास जॉब कार्ड नहीं है पर बिना जॉब कार्ड के ही ठीकेदार काम करवा रहे हैं
बिहार राज्य के जमुई जिला के शेखपुरा प्रखंड के अरियरी पंचायत-हुसैनाबाद गाँव विधापुर निवासी रिंकू देवी ने बताया की वे जीविका समूह से जुड़ी हुई है। पर उनका समूह अभी बंद हो गया है दो साल से हिसाब किताब नहीं हो रहा है। वो मुखिया जी के पास गई थी जॉब कार्ड बनवाने के लिए पर उनका जॉब कार्ड नहीं बना है
बिहार राज्य के जमुई जिला के शेखपुरा प्रखंड के अरियरी पंचायत-हुसैनाबाद गाँव विधापुर निवासी अरुण कुमार ने बताया की मुखिया ऐसा होना चाहिए जो सबके साथ इंसाफ करे। पहले जो थे वो मुखिया भी अच्छे हैं। पहले ग्राम सभा आयोजन होता था लेकिन अब नहीं होता है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक रविवार को शेखपुरा में सम्पन्न हुई। जिला सचिव विजय कुमार विजय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहे कि शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के सवाल पर एक मार्च को आईसा- आरवाईए के द्वारा विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शेखपुरा से आर वाई ए के जिला संयोजक कमलेश प्रसाद के नेतृत्व में दर्जनों नौजवान एक मार्च को पटना जा रहे हैं।
रफीगंज प्रखंड के केराप पंचायत के मोहनपुर गांव में गांव से 100 मीटर पूर्व धावा नदी के उत्तरी छोर के पास एक शव मिलने से गांव में खलबली मच गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रफीगंज प्रखंड के सभी क्षेत्रों में संत रविदास की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित विशेष लोक अदालत में शनिवार को 75 मामलों का निपटारा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शेखोपुर सराय प्रखंड क्षेत्र में शनिवार के दिन पाची पंचायत में शेखोपुर सराय प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार अमर के द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें की वर्तमान मुखिया शकीला देवी के घर से मतदान केंद्र संख्या 48 का जांच किया गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
