दाउदनगर नगर पर्षद क्षेत्र के वार्डों में पटना से आयी कला जत्था की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं गीत- संगीत के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत जल- जीवन- हरियाली, सूखा कचरा व गीला कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालने ,प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने, अपने आसपास को साफ- सुथरा रखने के बारे में टीम के द्वारा जागरूक किया जा रहा है. सिटी मैनेजर मो. शफी अहमद ने बताया कि सभी वार्डों में चिन्हित चार -चार स्थानों पर कला जत्था की टीम नुक्कड़ नाटक, गीत -संगीत आदि की प्रस्तुति देकर जागरूकता अभियान चला रही है .वहीं इसी क्रम में शहर के वार्ड संख्या दो में वार्ड पार्षद सीमन कुमारी की उपस्थिति में टीम के सदस्यों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया.पटना से आये कलाकारों की टीम ने गौतम बुद्ध चौक,सच्चिदानंद वर्मा के घर के पास, किला के पश्चिमी द्वार एवं बालूगंज सामुदायिक भवन के पास नुक्कड़ नाटक एवं गीत- संगीत के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. टीम ने गीले कचरे एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रेखांकित करते हुये लोगों से अपील किया कि उसे अलग अलग रखा जाये. साथ ही खुले में शौच न करने की अपील की गयी. शहरवासियों से सड़क पर कचरा न फेंकने की अपील करते हुये कहा गया कि सुबह में जब कचरा संग्रह करने सफाई कर्मी आये तो उन्हीं को रखे गये कचरा प्रदान करें .इससे शहर साफ-सुथरा रहेगा और बीमारियों से भी आप बचेंगे.मौके पर सुरेश कुमार, धीरज कुमार, राजेंद्र ओझा, रंगलाल मेहता, जुदागिर साव आदि मौजूद रहे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महब्बतपुर गांव के मिडिल स्कूल समीप एक बगीचे में छापामारी कर अंतरराज्यीय साईबर ठग गिरोह के पांच बदमाशों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने किया। पुलिस ने बताया कि छापामारी के दौरान बगीचे से धीरज कुमार , अमित कुमार , प्रदुम कुमार ,मनीष कुमार और पिंटू कुमार को छह मोबाइल , एक कॉपी जिसमे कई राज्यों के मोबाइल उपभोक्ताओं का नंबर अंकित तथा कई मोबाइल धारकों का लिस्ट बरामद किया गया। छापामारी के दौरान एक अन्य को हिरासत में लिया गया था। जिसकी घटना में संलिप्तता न रहने के कारण पूछताछ बाद मुक्त कर दिया गया। जबकि गिरफ्तार सभी बदमाशों को जेल भेज दिया गया। छापामारी के दौरान सभी बदमाश मोबाइल से दूसरे राज्यों के मोबाइल उपभोक्ताओं को अपने ठगी के जाल में फंसा रहे थे। गिरफ्तार सभी ठग गिरोह के बदमाश महब्बतपुर गांव के रहने वाला बताया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दाउदनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से उच्चक्कों ने एक ही दिन में ढाई लाख रुपए उड़ा लिये. पीड़ित दोनों लोगों द्वारा दाउदनगर थाना में घटना की लिखित शिकायत की गयी है. सोमवार को दोनों घटना हुई है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दोनों पीड़ितों द्वारा आवेदन थाना को दिया गया है.पहली घटना भखरुआं मोड़ स्थित उप डाकघर में कार्यरत कर्मचारी लव शंकर बोस के साथ घटी है.वे जब एकौनी जा रहे थे, तो दाउदनगर-गोह रोड स्थित रेपुरा के पास एक होटल के सामने अपनी बाइक खड़ी कर किसी से मोबाइल पर बात करने लगे. इसी बीच उनके बाइक के हैंडल में टंगा झोला अज्ञात चोर लेकर बाइक से भाग गये. थाना को दिये आवेदन में उन्होंने कहा है कि 49 निबंधित और स्पीड पोस्ट डाक झोला में थे. इसके अलावा नगद एक लाख रुपया रखा हुआ था, जो उन्होंने यूनियन बैंक से सोमवार को ही निकासी किया था.इसी दिन दूसरी घटना भखरुआं मोड़ पर हुई ,जहां नौडीहा ग्राम निवासी रणधीर कुमार ने अपनी बाइक एक कपड़े की दुकान के पास खड़ा किया था. बाइक की डिक्की में डेढ़ लाख रुपए रखा हुआ था, जिसे उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से निकासी किया था. दूसरे आवश्यक कागजात भी थे.थाना को प्राथमिकी के लिये दिये आवेदन में उन्होंने कहा है कि डिक्की को तोड़ कर उनका पैसा और सारे कागजात अज्ञात चोर लेकर भाग गये. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
साईबर क्राइम के बदमाशों ने आम लोगों से ठगी के लिए एक फर्जी वेबसाइट बना रखा है। इस फर्जी वेबसाइट को बंद करने की कार्यवाही शुरु कर दी गयी है। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोगों को इस प्रकार की ठगी से सावधान आने की अपील की है। उन्होंने बताया कि साईबर ठग गिरोह के सदस्य लक्की ड्रा के नाम पर बिहार और झारखंड को छोड़कर दूसरे राज्य गुजरात उत्तर प्रदेश तमिलनाडु आदि के लोगों को झासा देकर गूगल पे के माध्यम से रुपए की मांग करते थे। रूपया आते ही उसे सीधे एटीएम निकाल लेते थे। एसपी ने बताया कि इन सभी बदमाशों के साइबर अपराध से अर्जित संपत्ति को जप्त कर लिया जाएगा ।उन्होंने साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों को संदेश देने का प्रयास किया है कि वे अपराध छोड़े या फिर जिला छोड़ें। इस साइबर अपराध से जुड़े बैंकों पर भी पुलिस अपने अनुसंधान को ले जा रही है। बैंक द्वारा खोले गए बैंक खाते के केवाईसी की मांग बैंक से पुलिस ने की है। साइबर ठग गिरोहों का बैंक केनरा बैंक सिंडिकेट बैंक इंडियन बैंक आदि के शेखपुरा जिला और निकटवर्ती नालंदा जिला खाता खुलवा कर उसके नाम पर गूगल पे पर डेबिट कार्ड और एटीएम कार्ड लिया गया है पुलिस इस विस्तृत अपराध के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने अपने अनुसंधान के क्रम में ठगी के शिकार हुए लगभग डेढ़ सौ लोगों से संपर्क साधा है। इसमें से 30 लोगों ने ठगी के संबंध में देश के विभिन्न थाना में प्राथमिकी दर्ज करा रखी है। एसपी ने दावा किया कि साइबर ठगों का जेल से निकलना बहुत ही मुश्किल है। इनके खिलाफ देश के विभिन्न जिलों में पहले से ही प्राथमिकी दर्ज है।पुलिस स्पीडी ट्राईल चला कर इन सभी को सजा दिलाने का काम करेगी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के जन्मदिन के मौके पर सोमवार के दिन बरबीघा में जदयू महिला मोर्चा द्वारा भव्य जन्मदिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष एकता कुमारी ने की। समारोह में केक काटकर और मिठाईयां बांट कर मुख्यमंत्री का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच बिहार में नीतीश कुमार की उपलब्धियों की चर्चा की गई। साथ ही उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। समारोह में पार्टी उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ निर्मला सिन्हा, सन्तनी,महासचिव सीमा देवी, सचिव मुन्नी देवी और महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थीं।समारोह में महिला सशक्तीकरण पर नितीश जी के कार्यों से लोगो को अवगत कराया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोमवार को लोजपा प्रमुख सह जमुई सांसद चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा किया | इस दौरान लोजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोमवार को ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन ( ए आई वाई एफ ) शेखपुरा जिला परिषद के लोगों ने अपने राज्यव्यापी आंदोलन के तहत कार्यानंद शर्मा भवन से प्रदर्शन निकालकर पटेल चौक कटरा चौक चांदनी चौक होते शेखपुरा समाहरणालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से शेखपुरा में बी एड की पढ़ाई शुरू करने, श्री कृष्ण सिंह जिला पुस्तकालय समेत जिले भर के सभी पुस्तकालय सुचारु रुप से चालू करने, 19 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने ,तीन कृषि का काला कानून वापस लेने ,सभी बेरोजगार नौजवानों को 10 हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता देने, युवा आयोग का गठन करने ,सभी रेलवे स्टेशनों पर पूर्व के भाती रेलवे ट्रेन की ठहराव और चालू करने एवं अन्य मांगों को उठाया। इस मौके पर ए आई वाई एफ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि एनडीए के लोगों ने विधानसभा चुनाव में 19 लाख नौजवानों को रोजगार देने की बात प्रमुखता से बिहार भर में उठाया। अब सरकार बन गई तो बेरोजगार नौजवानों और छात्रों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराया गया ।लाखों के बना भवन जर्जर हालत में और रुपया तमादी हो रहा है पर पुस्तकालय चालू करने की दिशा में प्रशासन सोच नहीं रही है, छात्र -नौजवानों के हक के लिए सरकार और जिला प्रशासन को सोचना ही होगा , नहीं तो आंदोलन और तेज किया जायेगा। प्रदर्शन में ए आई वाई एफ के जिला सचिव निधीश कुमार गोलू, जिला उपाध्यक्ष शशिकांत सुमन, चंदन कुमार, सुविधा देवी ,संतोष कुमार, नुनु लाल यादव समेत बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन सोमवार को लोहान पंचायत के लोहान गांव में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर सांस्कृतिक भवन प्रांगण में केक काटकर लोगों जन्म दिवस मनाया। जन्मदिवस समारोह की अध्यक्षता पार्टी के पंचायत अध्यक्ष विपिन कुमार ने किया। जिसमे पंचायत के मुखिया संजीव कुमार, पूर्व मुखिया शम्भु सिंह , जदयू के जिला नेता मनोज कुमार सिंह , सरपंच मुकेश कुमार , विपुल कुमार संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। समारोह में नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर उनके मुख्य मंत्रित्व काल के दौरान बिहार में हुए विकास पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमे वक्ताओं ने उनकी उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्हें विकास पुरुष बताया। समारोह में उपस्थित लोगों के बीच केक और मिठाईयां भी बांटी गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को शेखपुरा जदयू के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी ने शगुन पैलेस हॉल में केक काटकर मनाया। जन्मदिन समारोह में जदयू जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बिहार में विकास का कार्य कर रहे हैं, छात्रों युवाओं, महिलाओं और हर समाज के लोगों को ध्यान में रखकर विकास कार्य किया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की सभी लोगों ने कामना की। इस कार्यक्रम में मौजूद नगर अध्यक्ष अनिल साव , पूर्व नप सभापति उषा देवी, नगर परिषद उपसभापति राजन कुमार , जदयू उपाध्यक्ष पूर्व मुखिया जयराम सिंह, जदयू वरिष्ठ नेता राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया , डब्लू कुमार ,साकेत कुमार सिंह ,जदयू नेत्री रेनू सिंह, अरुण साव , सामाजिक कार्यकर्ता शंभू यादव , विनोद यादव, जदयू नेता नौलख , सुरेंद्र , सतीश बरनवाल राहुल कुमार, जयदेव, संजय साव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नगर परिषद शेखपुरा में स्थित डीपीआरओ शेखपुरा सत्येंद्र प्रसाद जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी एवम राकेश रंजन प्राचार्य संयुक्त रूप से डायट प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षणार्थियों के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षण का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला जनसंपर्क अधिकारी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को ज्ञान का पाठ पढ़ाएं। उन्हें बताया गया कि प्रशिक्षण ठीक से प्राप्त करें एवं विद्यार्थियों को ठीक से प्रशिक्षित करें , जिससे वे अपने समाज ,राज्य एवम राष्ट्र का नाम रोशन कर सकें ।शिक्षा का काफी महत्व है। शिक्षा प्राप्त कर ही जीवन खुशहाल एवं तरक्की कर सकते हैं ।यह एक ऐसा धन है जो बांटने से लगातार बढ़ता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी प्रशिक्षणार्थियों का परिचय प्राप्त किए एवं उनकी कुशल मंगल की कामना किया। डाइट प्रशिक्षण कॉलेज के सभी लेक्चरर, प्रोफ़ेसर कर्मी काफी संख्या में उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
