सोमवार को ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन ( ए आई वाई एफ ) शेखपुरा जिला परिषद के लोगों ने अपने राज्यव्यापी आंदोलन के तहत कार्यानंद शर्मा भवन से प्रदर्शन निकालकर पटेल चौक कटरा चौक चांदनी चौक होते शेखपुरा समाहरणालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से शेखपुरा में बी एड की पढ़ाई शुरू करने, श्री कृष्ण सिंह जिला पुस्तकालय समेत जिले भर के सभी पुस्तकालय सुचारु रुप से चालू करने, 19 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने ,तीन कृषि का काला कानून वापस लेने ,सभी बेरोजगार नौजवानों को 10 हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता देने, युवा आयोग का गठन करने ,सभी रेलवे स्टेशनों पर पूर्व के भाती रेलवे ट्रेन की ठहराव और चालू करने एवं अन्य मांगों को उठाया। इस मौके पर ए आई वाई एफ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि एनडीए के लोगों ने विधानसभा चुनाव में 19 लाख नौजवानों को रोजगार देने की बात प्रमुखता से बिहार भर में उठाया। अब सरकार बन गई तो बेरोजगार नौजवानों और छात्रों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराया गया ।लाखों के बना भवन जर्जर हालत में और रुपया तमादी हो रहा है पर पुस्तकालय चालू करने की दिशा में प्रशासन सोच नहीं रही है, छात्र -नौजवानों के हक के लिए सरकार और जिला प्रशासन को सोचना ही होगा , नहीं तो आंदोलन और तेज किया जायेगा। प्रदर्शन में ए आई वाई एफ के जिला सचिव निधीश कुमार गोलू, जिला उपाध्यक्ष शशिकांत सुमन, चंदन कुमार, सुविधा देवी ,संतोष कुमार, नुनु लाल यादव समेत बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।