बिहार राज्य के जमुई जिला के शेखपुरा प्रखंड-अरियरी पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रभात कुमार ने लट्टू मांझी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उनके यहाँ ग्राम सभा का बैठक नहीं होता है। उनके पास जॉब कार्ड भी नहीं है। उन्होंने बताया की उन्हें उनकी समस्याओं का हल करने वाला मुखिया चाहिए

प्रखंड-अरियरी, पंचायत-चोढ़दरगाह अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय फूलचोढ़ में स्कूली बच्चे के बीच मास्क का वितरण नहीं करवाया गया है इसको लेकर प्रभारी राजीव रंजन एबाया की विभाग के द्वारा मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध नहीं करवाया गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड के चोढ़दरगाह पंचायत के संभावित मुखिया उम्मीदवार सरफ़राज़ जी से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया गया जिसमें सरफ़राज़ जी ने कहा कि मुखिया का काम है ग्राम पंचयात के विकास करना और जनता से जुड़ी तमाम समस्याओं को निराकरण करने साथ साथ हर वक्त जनता के साथ रहना है। मुखिया को हमेशा जनता के सुख-दुःख में सहयोग करना चाहिए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

कायाकल्प योजना के तहत सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस सिलसिले में राज्य स्वास्थ्य समिति के टीम ने सदर अस्पताल द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओ का मूल्यांकन किया। राज्य स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में टीम ने स्वास्थ्य सेवा के साथ साथ अस्पताल के उपलब्ध आधारभूत संरचना का भी मूल्यांकन किया। इसके अलावे प्रसव कक्ष, पोस्टमार्टम गृह, इमरजेंसी वार्ड, एसएनसीयू वार्ड, पार्किंग स्थल, गार्डन एवं कई अन्य चीजों की बारीकी से निरीक्षण किया। इस संबंध में मौके पर जानकारी देते हुए राज्य स्वास्थ समिति के पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि पूरे बिहार के अलग-अलग अस्पतालों में कायाकल्प के तहत लाभ देने के लिए निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत प्रथम स्थान पाने वाले को 50 लाख रुपया और दूसरे स्थान पाने वाले जिला अस्पताल को 20 लाख रुपया नगद दिया जाता है। इस राशि से अस्पताल के विकास के साथ साथ डाक्टर और कर्मियों के बीच भी वितरित किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में सदर अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार ने बताया कि पिछली बार सदर अस्पताल को पूरे बिहार में कायाकल्प के तहत दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इस बार पहला स्थान मिले इसके लिए पूरी तैयारियां पहले से की गई है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल सभी मानकों पर खरा उतरे इसके लिए पहले है सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। पिछले साल पूरे राज्य में दूसरा स्थान पाने के बाद यहाँ डाक्टर और कर्मियों का मनोबल उच्चा बना हुआ है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोरोना टीकाकरण पोर्टल का सर्वर डाउन रहने के कारण लोगो को कठिनाई का सामना पड़ा। टीकाकरण का यह अभियान पूरी तरह वेबसाइट पर आधारित है। अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा को टीका देने के अभियान के तहत होमगार्ड जवानों को टीका दिया जा रहा है। सर्वर डाउन रहने के कारण होमगार्ड जवानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। लम्बे इंतजार के बीच कई जवान बिना टीका लिए ही वापस अपने ड्यूटी स्थल पर चले गए। टीकाकरण का यह कार्य सदर अस्पताल में चलाया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार घंटों इंतजार करने के बाद सर्वर फिर से सुचारू रूप से चालू हो सका। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के टेक्नीशियन ने बताया कि एक साथ कई जिलों में लॉग इन करने के कारण समस्या आ गई। सर्वर में ज्यादा लोड आने के बाद यह तकनीकी समस्या आ जाया करती है। कुछ घंटों के बाद सर्वर फिर से सामान्य हो गया। घंटों स्वास्थ्य कर्मी भी सर्वर लौटने का सदर अस्पताल में इंतजार करते रहे। सर्वर सुचारू होने के बाद टीकाकरण का काम फिर से शुरू हुआ। टीका के एक वायल से 10 लोगो को टीका दिया जाता है। इसलिए कमसेकम दस व्यक्ति के जमा होने के बाद ही वायल खोला जाता है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्लास्टिक बैग सहित अन्य सामानों की बिक्री और प्रयोग और प्रतिबन्ध लगने के बाद भी नगर क्षेत्र के दुकानों में प्लास्टिक का धड़ल्ले से हो रहे उपयोग के खिलाफ मंगलवार को नगर परिषद प्रशासन ने शहर में सघन छापामारी अभियान चलाया।जिसमे नगर परिषद के नगर टैक्स दरोगा मोहम्मद गुलाम शरफू उद्दीन उर्फ कैश, सफाई निरीक्षक आसुतोष कुमार, मनीष कुमार कनीय अभियंता तरुण संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कृष्णदेव प्रसाद, नीरज कुमार, विद्याभूषण कुमार, विकाश कुमार, बबलू कुमार, कुन्दन कुमार, रामशंकर प्रसाद शामिल थे। नप की टीम ने नगर के कई दुकानों में छापामारी की। छापामारी के दौरान कई दुकानदारों को प्लास्टिक पॉलीथिन का उपयोग करते पकड़ा गया। ऐसे दुकानदारों से 3 हजार रुपया की वसूली जुर्माना के रूप में की गई । जबकि 6.5 किलो प्लास्टिक पॉलीथिन को बरामद कर जब्त कर लिया गया ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मंगलवार को कृषि विज्ञान केन्द्र अरिय री के कृषि वैज्ञानिकों का दल चेवाडा प्रखंड अंतर्गत उकसी गांव पहुंचकर मौसम अनुकूल खेती के तहत प्रक्षेत्र दिवस मनाया। प्रक्षेत्र दिवस में कृषि वैज्ञानिकों में मो डॉ जावेद इदरीश , डॉ नवीन कुमार , डॉ डी एन पांडेय , कृषि समन्वयक अमरनाथ कुमार के अलावा बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान शामिल थे। पिछले दिनों गांव के लगभग दस एकड़ भूमि में जीरो टिलेज मशीन के सहारे गेहूं , चना , मसूर आदि की फसलों के बीजों की बुवाई हुई थी। उनके फसलों को देखा गया। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि जीरो टिलेज मशीन से बुबाइ किए गए बीजों की फसलें काफी संतोषप्रद मिला। कम खर्च में अधिक उपज और अधिक मुनाफा किसानों को होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नई तकनीक से खेती करने से किसानों को अधिक उपज हासिल होगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोरोना से बचाव को लेकर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान दवा को सुरक्षित रखने को लेकर मंगलवार को सभी कोल्ड चेन प्रबंधकों की एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ वीर कुंवर सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी रवि रंजन राकेश के अलावे कोल्ड चेन के जिला प्रबंधक परमानंद कुमार शामिल थे ।इस अवसर पर सभी को कोविड वैक्सीन के रखरखाव और निगरानी की पूरी जानकारी दी गई।

शेखपुरा बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर सदर प्रखंड के टाटी नदी पुल के पास पटना से ड्यूटी पर आ रहे एक चिकित्सक कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि शेखपुरा आने के दौरान चिकित्सक के लग्जरी कार का अगला चक्का फटने के कारण खंभे से जा टकराया। घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है । घटना में निखिलेश्वर कुमार एवं डॉक्टर सोनू कुमार जख्मी हो गए । दोनों को घायलावस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत में सुधार है । सूत्रों ने बताया कि चिकित्सक प्रतिदिन की तरह पटना से शेखपुरा अपने ड्यूटी के लिए आ रहे थे । इसी क्रम में दुर्घटना हो गई है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहरी मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर पहुँच बनाने के उद्देश्य से बरबीघा रेफरल अस्पताल के द्वारा गंगटी महादलित बस्ती में सामुदायिक चौपाल पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 180 लोगों को विभिन्न प्रकार के रोगों का इलाज किया गया। जिसमें मुख्यतः दर्द की शिकायत, आँख की बीमारी, त्वचा,कान नोचनी, खुजली, खांसी सर्दी जुकाम सम्बंधित बीमारियों के साथ साथ उच्च रक्तचाप के मरीजों को भी डॉ0 धनंजय कुमार, फार्मासिस्ट कुंदन कुमार,ए0एन0एम0 चंचला कुमारी के द्वारा जाँच करने के बाद दवा उपलब्ध करवाया गया। इस दौरान पिरामल स्वास्थ्य के बी0टी0ओ0 नीरज कुमार, वार्ड पार्षद असरफी मांझी, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।