बिहार राज्य के शेखपुरा जिले के सिझोड़ी गांव से मोबाइल वाणी संवाददाता सुनील कुमार ने सिझोड़ी गांव के ग्रामीणों से बातचीत के माध्यम से इस बार चुनाव में मुखिया प्रत्याशी कैसा हो जिसके बारे में ग्रामीणों से बात किए तो तो उन्होंने बताया की इस बार के चुनाव में वे प्रत्यासी को बदलना चाहते हैं क्योकि पहले जो प्रत्यासी थे उन्होंने कुछ काम नहीं किया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पंचायत आम निर्वाचन 2021 के कार्यों के सफल संचालन एवं कोषांग का गठन डीएम के द्वारा किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

बृहस्पतिवार को प्रखण्ड के पुराने प्रखण्ड कार्यालय परिसर में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत जीविका परियोजना के सौजन्य से बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

Transcript Unavailable.

शहर के नारायणपुर मुहल्ले में छापामारी कर स्थानीय थाना पुलिस ने 17 लीटर देशी शराब और कई उपकरण सहित दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर ली। जबकि दो अन्य निकल भागने में सफल हो गए। छापामारी का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक लीलाधर झा ने किया। पुलिस ने बताया कि छापामारी के दौरान कामेश्वर चौधरी और देहन चौधरी के घर से पांच पांच लीटर शराब बरामद किया गया। जबकि भागने में सफल अजय चौधरी और गेलु चौधरी उर्फ गौरी चौधरी के घर से क्रमशः चार और तीन लीटर देशी शराब के कई उपकरण बरामद किया गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर ली। गिरफ्तार दोनों कारोबारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।

मधुमक्खी पालन को लेकर चलाया गए । छह दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद पर शिक्षकों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जिला कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी में आयोजित इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में जिले के युवक और युवतियों ने भाग लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक विनय कुमार मंडल ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद बेरोजगार युवा और युवती मधुमक्खी पालन कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। मधुमक्खी पालन के लिए किसानों के पास भूमि की आवश्यकता नहीं है। भूमिहीन किसान भी मधुमक्खी पालन कर अपनी जीविका चला सकता है। साथ ही मधुमक्खी पालन करने वाले दूसरे को भी रोजगार दे सकते हैं। मधुमक्खी पालन से क्षेत्र के आसपास के खेती में भी मदद मिलती है। खेतों में मधुमक्खी द्वारा पर परागण के कार्य किए जाने से खेती की उपज 40 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। मधुमक्खी पालन को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा लगातार तकनीकी मदद भी दिए जाने की जानकारी दी गयी। साथ ही इस स्वरोजगार के लिए बैंक द्वारा ऋण भी दिए जाने का प्रावधान है। छह दिवसीय मधु मक्खी पालन का प्रशिक्षण सम्पन्न। तीस प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया गया। केंद्र प्रभारी डॉ विनय कुमार मंडल, कृषि वैज्ञानिक डॉ जावेद इदरीश, डॉ नवीन कुमार, डॉ डी एन पांडेय, संगीता कुमारी, शबाना सहित अन्य मौजूद थे।

बुधवार को एस. के.आर. कालेज बरबीघा में इग्नू के पदाधिकारियों के द्वारा नामांकन जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय पटना के सहायक निदेशक डा शालिनी एवं विनोद कुमार उपस्थित होकर छात्रों को इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी|कार्यक्रम का प्रारंभ डा शालिनी के द्वारा बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डा कृष्ण सिंह एवं संस्था संस्थापक सचिव श्रीकृष्ण मोहन प्यारे सिंह उर्फ़ लाला बाबू के उपर माल्यार्पण के साथ किया |महाविद्यालय के प्राचार्य डा नवल प्रसाद के द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया|कार्यक्रम में इग्नू स्टडी सेंटर के छात्र एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की उपस्थिति बनी रही, मंच संचालन डा बीरेंद्र पाण्डेय ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डा विद्या प्रकाश मौर्य ने किया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के जमुई जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता सुनील कुमार ने संगीता देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वो अपने बच्चे को पैसा नहीं होने के कारण पढ़ा नहीं पा रही है। उनके गाँव के मुखिया,पंचायत समिति के सदस्य किसी तरह का सहयोग गाँव वालों तक नहीं पहुँचा रहे हैं।

विद्यालय में कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइंस का किया जा रहा है उल्लंघन और मामला शेखपुरा जिला के प्रखंड-अरियरी, पंचायत-चोढ़दरगाह अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलचोढ़ का है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

बिहार राज्य के जमुई जिला के शेखपुरा प्रखंड-अरियरी पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रभात कुमार ने शकुंतला देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया कि आने वाले पंचायत चुनाव में जो काम करे वैसा मुखिया को चुनना चाहते हैं। वर्तमान में जो मुखिया हैं उनके द्वारा किसी तरह का लाभ नहीं जाता है। वहीँ ग्राम सभा बैठक में केवल पुरुष लोग जाते है जिसमे विकास का बात होता है पर कोई कार्य नहीं किया जाता है।