प्रखंड क्षेत्र के प्रारंभिक विद्यालय के विद्यालय प्रधान की मासिक गुरु गोष्ठी शनिवार के दिन प्रखंड संसाधन केंद्र शेखोपुरसराय में आयोजित की गई। इस बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान शेखपुरा मौजूद थे। इस बैठक में यह बताया गया कि 8 मार्च से 20 मार्च तक विशेष नामांकन अभियान की चर्चा की गई बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा सभी विद्यालय प्रधान को यह बताया गया कि विशेष नामांकन अभियान में प्रवेश उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिसकी शुरुआत 8 मार्च से विद्यालय स्तर पर संकुल स्तर पर एवं प्रखंड स्तर पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी ।जिसमें सभी प्रधान शिक्षक जीप का दीदी आंगनवाड़ी सेविका शिक्षा सेवक सहयोग करेंगे इस बैठक में मौजूद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी , प्रखंड साधन सेवी देव शरण सिंह प्रखंड लेखापाल दीनदयाल कुमार संकुल समन्वयक अवधेश कुमार, बिपिन बिहारी ,राजेश ,सतीश कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
शनिवार को स्थानीय एसकेआर कॉलेज में चल रहे इग्नू परीक्षा के दौरान दूसरे के बदले परीक्षा देने वाले दो मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दो मुन्ना भाई में एक सगे चाचा के बदले परीक्षा बैठकर दे रहा था। इस संबंध में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर नवल प्रसाद ने बताया कि द्वितीय पाली की परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व गेट पर विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड तथा अवैध चिट पूजा किया जा रहा था। इसी दौरान एक लड़के को शक होने पर कमरे में ले जाकर उसकी तलाशी ली गई।तलाशी के क्रम में दीपू कुमार नामक युवक संतोष कुमार सिंह की जगह पर परीक्षा देने की कोशिश करते पाया गया। पकड़ा गया मुन्ना भाई नालन्दा जिला अन्तर्गत वेन प्रखंड के कासिम चक गांव का रहने वाला बताया गया है। इसके बाद प्राचार्य के द्वारा परीक्षा कक्ष में सघन तलाशी ली गई तो उस क्रम में रूम नंबर 22 से रोहित कुमार नामक युवक को भी मिथिलेश कुमार की जगह परीक्षा देते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। जो कि अपने चाचा के बदले परीक्षा दे रहा था। यह नालन्दा जिला अंतर्गत दीप नगर थाना क्षेत्र के लालबाग गांव का रहने वाला है। कॉलेज के प्राचार्य ने तत्काल पकड़े गए दोनों मुन्ना भाई के बारे में बरबीघा थाना को सूचना दी। पुलिस ने कॉलेज पहुंच दोनों को हिरासत में ले लिया है। वह परीक्षा में विघ्न पहुंचाने तथा दूसरे के बदले परीक्षा देने के जुर्म में प्राचार्य द्वारा दोनों के ऊपर एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
पार्टिसिपेटरी एक्टिव गवर्नेंस एंड ट्रांसफॉरमेशन बाय यूथ (प्रगति) फाउंडेशन एवं जिला श्रम विभाग के द्वारा ईट भट्ठा पर बच्चों के बुनियादी साक्षरता के साथ - साथ बच्चों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को सुनिश्चित करने की मुहिम में बिहटा के एक ईट भट्टे पर वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य एवं बृजेश कुमार सुमन (समाजसेवी), प्रगति फाउंडेशन के संस्थापक अंशु कुमार, शिवराज सिंह और अरविंद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर शिक्षा के अलख जगाने के लिए प्रगति फाउंडेशन का दूसरा अक्षर लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला के चेवाड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को तड़के चार बजे सुबह तीन ट्रक पर भर कर ले जा रहे 104 गायों को तीन गौ तस्कर सहित चार लोगों को पकड़ लिया। तीन ट्रक पर लदे गायों को जब्त कर शेखपुरा गौशाला लाया गया इसमे तीन गाय मृत पाई गयी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नौवां महिला बिहार हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने जिला की महिला टीम को शनिवार के दिन हैंडबॉल के जिला सचिव आचार्य गोपाल जी ने हरी झंडी दिखाकर मधेपुरा के लिए रवाना किया । इस अवसर पर संयुक्त सचिव यशपाल जी मीडिया प्रभारी खुशबू कुमारी ,नेशनल रेफरी बबलू कुमार, स्टेट रेफरी विकास कुमार ,स्टेट रेफरी धर्मेंद्र कुमार, स्टेट रेफरी आदि मौजूद थे ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उच्चको ने बैंक से रुपया निकाल के बाहर निकले व्यक्ति से 3.50 लाख रुपया झपट लिया। यह घटना शुक्रवार को दोपहर में समाहरणालय के समक्ष हुई। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि सदर प्रखंड के गवय गाव निवासी सुशील कुमार सिंह ने पटना में भर्ती अपने के परिजन के इलाज के लिए रुपया निकाला था। चांदनी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रुपया निकालने के बाद वे घर की ओर रवाना हुए। इसी बीच बाइक सवार उच्चको ने उसे ठोकर मार कर सडक पर गिरा दिया। उसके बाद थैले में रखे रुपया लेकर चलते बने। बाद में पीड़ित ने शोर मचाया। लेकिन तब तक उच्चके दूर भाग गए थे। थोड़ी देर बाद वे थाना पहुचकर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिला लोक शिकायत में केवटी पंचायत के पोल्हरपर गांव निवासी अजीत कुमार के द्वारा आवेदन देकर पंचायत की कुव्यवस्था की शिकायत की गई है। गांव में नल जल योजना का काम नहीं होने और एक चापाकल के खराब हो जाने , मिस्त्री के द्वारा खोल दिए जाने और फिर नहीं बनाने की शिकायत की गई है।अजीत कुमार ने बताया कि उनके गांव में नल जल का काम नहीं हुआ है । खराब चापाकल की शिकायत जब मिस्त्री से किए तो मिस्त्री खोल दिया फिर बोला कि यह पाइप विभाग में नहीं है। जेई से संपर्क करिए। जेई से संपर्क करने पर जी बोला कि उसका ट्रांसफर हो गया है। हम कुछ नहीं कर सकते हैं। अतः हारकर हुए लोक शिकायत में इसकी शिकायत करते हुए इसमें आदेश देने और पीने की पानी की व्यवस्था की मांग की है।
Transcript Unavailable.
