बुधवार को डीएम इनायत खान ने धान अधिप्राप्ति से संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2020 -21 के अंतर्गत किसानों से धान अधिप्राप्ति का कार्य 23 नवंबर 20 से 21 फरवरी तक निर्धारित था ।धान अधिप्राप्ति की पारदर्शिता के साथ जांच के लिए सभी पैक्स और व्यापार मंडलों की एवं भौतिक सत्यापन के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। इसके तहत जिला मुख्यालय से 06 टीम का गठन किया गया है। जो प्रत्येक पैक्स एवम व्यापार मंडल में जाकर संबंधित किसानों से धान अधिप्राप्ति और भुगतान के संबंध में जांच करेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
