विनय सिंह किंकर औरंगाबाद औरंगाबाद जिले के  रतनुवा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग -2 पर एक रफ्तार भरे ट्रक ने बाइक सवार तीन भाइयों को रौंद दिया.इस घटना में दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई , जबकि एक घायल हो गया. मौजूद  संवाद सूत्र के अनुसार स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना अभी से थोड़े देर पहले की है . वैसे मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश राज्य के आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उचवा रसलपुर गांव निवासी मो रफीक और मो लड्डन के रूप में हुई है.जबकि घायल का नाम मो सद्दाम है .सद्दाम ने बताया कि तीनों एक दूसरे के ममेरा -फुफेरा भाई है . और आजमगढ़ से बाइक पर सवार होकर एक रिश्तेदार से मिलने गया जिले के शेरघाटी जा रहे थे.इधर  जानकारी के अनुसार तीनो भाई रफ्तार में बाइक के साथ सड़क से गुजर रहे थे. इसी क्रम में रतनुवा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने तीनों को चपेट में ले लिया. बाइक और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज आसपास के गांव तक पहुुँच गई ,जिससे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. हालांकि तब तक ट्रक फरार हो चुका था.