मदनपुर प्रखंड के घटराइन पंचायत के पहरचापी गांव में शनिवार की रात्रि बसंत पंचमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का उद्घाटन जिलापार्षद शंकर यादबेन्दू सरपंच सजंय सिंह उर्फ ऋषि सिंह व पंचायत समिति प्रतिनिधि नरेश सिंह उर्फ मुखिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया |
