खजुवतिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाया .जबाब में खेलने उतरी मंझौली की टीम ने अंतिम ओवर सभी विकेट खोकर 113 रन ही बना सकी. और खजुवतिया कि टीम ने 59 रनों से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया.आये हुए अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया.खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए विधानपार्षद राजन सिंह ने कहा कि खेल आपसी भईचारा का प्रतीक है .खेल से सशक्त समाज का निर्माण होता है.जिला पार्षद शंकर यादबेन्दू ने कहा कि खेल से मानसिक विकास के साथ -साथ शारीरिक विकास होता है.इस अवसर पर पिरथु पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुदर्शन भुइया, पैक्स अध्यक्ष गया यादव, मो. मंज़ूर आलम सहित सौकड़ो लोग उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
